back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिर्फ ₹399 में ChatGPT! भारत में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता AI प्लान, अब हर आम आदमी ले सकेगा फायदा

OpenAI ने भारत में ChatGPT Go प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 399 रुपए प्रति माह रखी गई है जिसमें UPI पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप भी ChatGPT इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन उसकी महंगी कीमत से दूरी बना रखी थी, तो अब खुश हो जाइए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा बदलाव आया है। OpenAI ने भारत में अपना सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Go लॉन्च कर दिया है।

OpenAI ने भारत में ChatGPT Go नाम से अपना अब तक का सबसे किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। सिर्फ ₹399 प्रति माह में अब आप पा सकते हैं स्मार्ट AI असिस्टेंट की मदद, वो भी पूरी तरह देसी अंदाज़ में क्योंकि अब पेमेंट भी UPI से यानी Google Pay, PhonePe या Paytm से झटपट भुगतान संभव है।

आम यूज़र्स के लिए बड़ी सौगात

OpenAI का कहना है कि यह प्लान खासतौर पर भारत जैसे देश के लिए तैयार किया गया है, जहां AI का तेजी से प्रसार हो रहा है और लोग इसे पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस और क्रिएटिव कामों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

OpenAI के वाइस प्रेसिडेंट निक टर्ली ने बताया कि भारत में लाखों लोग हर दिन ChatGPT की मदद से कुछ नया सीख रहे हैं, काम कर रहे हैं और अपनी रचनात्मकता को नई उड़ान दे रहे हैं।

OpenAI ने अब भारत में ChatGPT के तीन प्लान उपलब्ध कराएं है।  

-Go ₹399 छात्रों, सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए

-Plus ₹1,999 प्रोफेशनल्स, रेगुलर यूज़र्स के लिए

-Pro ₹19,900 बड़ी कंपनियों, डेवेलपर्स व रिसर्चर्स के लिए

भारत बना ChatGPT का सबसे तेज़ी से बढ़ता बाजार

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी हाल ही में कहा था कि अमेरिका के बाद भारत ChatGPT का सबसे बड़ा बाजार है और जिस रफ्तार से यहां AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वह वाकई हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय यूज़र्स AI को बेहद रचनात्मक ढंग से उपयोग कर रहे हैं।

क्या मिलेगा ₹399 में?

  • GPT-4o जैसी एडवांस AI टेक्नोलॉजी तक पहुंच
  • रोज़मर्रा के सवालों का जवाब
  • स्टडी हेल्प, कंटेंट आइडियाज, ईमेल/रिज़्यूमे जैसी लेखन सहायता
  • हिंदी सहित कई भाषाओं में सपोर्ट

Advertisementspot_img

Also Read:

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक और बदलती जीवनशैली ने लोगों के काम करने और जीने के तरीके को काफी हद...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵