नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मौजूदा समय में शायद ही कोई ऐसा पात्र नागरिक हो जिसके पास पैन कार्ड न हो, लेकिन क्या कभी सोचा है कि अगर आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके किसी और ने आपके नाम पर लोन ले लिया तो क्या होगा। ऐसी स्थिति में पैन कार्ड धारक बड़ी मुश्किल में फंस सकता है। इस स्थिति में लोन प्रोवाइडर कंपनी उसी व्यक्ति से लोन वसूलेगी जिसके पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया होगा। अगर लोन आपके पैन का इस्तेमाल करके लिया गया होगा तो आपको ही इसका भुगतान करना पडेगा।
लापरवाही के चलते लग सकती है लाखों की चपत
यह जगजाहिर है कि पैन कार्ड का इस्तेमाल जरुरी होता जा रहा है। ऐसे में दस्तावेजों के लिए सावधान रहना भी उतना ही जरुरी होता जा रहा है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो पैनकार्ड के प्रति लापरवाही बरतते हैं तो आप भी खुद को लाखों की चपत लगवा सकते हैं। मान लिजिए कि किसी ने आपके पैन नंबर का इस्तेमाल करके लोन ले लिया और वह लोन की किस्त नहीं चुका रहा है तो इसका नुकसान आपके सिर का सकता है। ऐसी स्थिति में आपको वह लोन चुकाना पडेगा वरना लोन प्रोवाइडर कंपनी आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाई कर सकती है। इसके अलाव क्रेडिट कार्ड को लेकर भी ऐसा ही नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।
फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?
अंग्रेजी की एक कहावत है “प्रिकोशन इस बैटर दैन क्योर” जिसका इस्तेमाल करके इस होने वाले फ्रॉड से बचा जा सकता है। हालांकि इसके बावजूद भी अगर आप इन झालसाजों के झांसे मे फँस जाते हैं तो बिना देरी किए आपको इसकी शिकायत करने की सलाह दी जाती है। साइबर सेल के अलावा इस फ्राड की सूचना आपको अपने बैंक और इनकम टैक्स विभाग को भी देनी चाहिए जिससे होने वाले नुकसान से पहले ही आप एहतियात कदम उठा लें।




