back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Petrol Diesel Price: सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल, ऐसे चेक करें अपने शहर का दाम

Petrol Diesel Today Price: हर दिन तेल कंपनियां भारत के अलग-अलग शहरों और राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम को जारी करती हैं। बुधवार को कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर दिन तेल कंपनियां भारत के अलग-अलग शहरों और राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम को जारी करती हैं। बुधवार को जारी रेट के मुताबिक कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। कई जगहों पर कीमत बढ़ी भी है। कच्चा तेल आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) में 0.31 फीसदी की तेजी है। यह 81.41 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) के दाम में 0.20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। यह 85.66 डॉलर प्रति बैरल पर है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हुई है। यहां पेट्रोल 14 पैसे सस्ता हुआ है। यह 102.63 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 94.24 रुपए लीटर है। नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए लीटर हो चुका है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए लीटर हो गया।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

आगरा- पेट्रोल 10 पैसे सस्ता, अब 96.20 रुपए, डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.37 रुपए लीटर

अहमदाबाद- पेट्रोल 70 पैसे सस्ता, अब 96.42 रुपए, डीजल 70 पैसे सस्ता, अब 92.17 रुपए लीटर

अजमेर- पेट्रोल 13 पैसे सस्ता, अब 108.07 रुपए , डीजल 12 पैसे सस्ता, अब 93.35 रुपए लीटर

अलीगढ़- पेट्रोल 31 पैसे सस्ता, अब 96.70 रुपए , डीजल 31 पैसे सस्ता, अब 89.85 रुपए लीटर

नोएडा- पेट्रोल 33 पैसे महंगा, अब 96.92 रुपए , डीजल 32 पैसे महंगा, अब 90.08 रुपए लीटर

गुरुग्राम- पेट्रोल 14 पैसे सस्ता, अब 96.84 रुपए , डीजल 13 पैसे सस्ता, अब 89.72 रुपए लीटर

जयपुर- पेट्रोल 26 पैसे महंगा, अब 108.48 रुपए , डीजल 24 पैसे महंगा, अब 93.72 रुपए लीटर

पटना- पेट्रोल 64 पैसे महंगा, अब 108.12 रुपए , डीजल 60 पैसे महंगा, अब 94.86 रुपए लीटर

पेट्रोल-डीजल के दाम जानने के लिए ये करें

पेट्रोल-डीजल के दाम जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। HPCL के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेज दीजिए। कुछ मिनटों में आपको भाव की जानकारी मिल जाएगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵