back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन खास कर्मचारियों के लिए बदल गए PF के नियम, बिना आधार कार्ड भी कर सकेंगे क्‍लेम

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ क्‍लेम को लेकर अपने नियमों में बदलाव कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने PF Claim को लेकर अपने नियमों में बदलाव कर दिया है। जिसके तहत अब पीएफ क्‍लेम करने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को खत्‍म कर दिया गया है। लेकिन यह सभी कर्मचारियों के लिए नहीं, बल्कि कुछ खास कैटेगरी में शामिल कर्मचारियों के लिए ही मान्‍य होगी। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार EPFO के तहत रजिस्‍टर्ड इंटरनेशनल कर्मचारी जो भारत में काम करने के बाद अपने देश चले गए और आधार नहीं ले पाए या ऐसे विदेशी नागरिकता प्राप्‍त भारतीय, जिन्‍हें आधार नहीं मिल सका है, उन्‍हें यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को आधार से लिंक करने की अनिवार्यता में छूट दी है गई। इससे क्‍लेम में आसानी हो जाएगी।

पासपोर्ट, नागरिकता प्रमाणपत्र या खाता विवरण भी होगा मान्‍य  

इन कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए EPFO ने दूसरे डॉक्यूमेंट के जरिये पीएफ क्लेम निपटाने की अनुमति दी है। इसमें वैरिफिकेशन डॉक्यूमेंट के तहत पासपोर्ट, नागरिकता प्रमाणपत्र या अन्य आधिकारिक आईडी प्रूफ शामिल हैं। पैन, बैंक खाता विवरण और अन्य पात्रता मानदंडों के जरिए वैरिफिकेशन की जाएगी। पांच लाख से अधिक के क्लेम के लिए नियोक्ता से सदस्य की प्रामाणिकता को वैरिफिकेशन किया जाएगा। 

क्‍लेम के लिए ये हैं नियम 

EPFO के नए नियम के अनुसार किसी भी क्‍लेम की अधिकारियों को सावधानीपूर्वक जांच होती है। इसके बाद स्वीकृति अधिकारी-प्रभारी (OIC) के माध्यम से ई-ऑफिस फाइल के जरिए मंजूरी मिलती है। वहीं कर्मचारियों को एक ही यूएएन नंबर बनाए रखेने या पिछला सर्विस रिकॉर्ड एक ही UAN नंबर में ट्रांसफर करने की सलाह दी जाती है जिससे क्‍लेम मिलने में आसानी होती है।

https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...