back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Thamma Day 3 Box Office Collection: भाई दूज पर फिल्‍म ‘थामा’ ने मचाया धमाका, कमाई में आया बड़ा उलटफेर

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर थामा ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की और दूसरे दिन भी कमाई ठीक रही। लेकिन तीसरे दिन फिल्म के आंकड़े ने चौंका दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी के साथ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है। हाल ही में रिलीज़ हुई आयुष्मान खुराना स्टारर थामा (Thamma) ने जबरदस्त ओपनिंग दी, दर्शकों को हंसाने और रोमांचित करने वाली इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही खूब धमाल मचा दिया है।

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म थामा ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की और दूसरे दिन भी कमाई में मजबूती दिखाई। लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने दर्शकों को चौंका देते हुए शॉकिंग कलेक्शन दर्ज किया, जिससे बॉक्स ऑफिस पर हलचल मच गई है।

21 अक्टूबर को हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर एक दीवाने की दीवानियत सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का केंद्र थामा ही बना। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म पहले दिन उम्मीदों पर खरी उतरी, लेकिन अब तीसरे दिन इसकी कहानी ने पूरी दिशा बदल दी है।

भाई दूज पर कारोबार में कमी आई?

थामा की शुरूआत धमाकेदार रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन-ब-दिन घटने लगा। भाई दूज के मौके पर फिल्म का कारोबार कमजोर रहा। पहले दिन 25 करोड़ रुपये से कमाई करने वाली थामा ने दूसरे दिन केवल 18.6 करोड़ रुपये कमाए, जिससे फिल्म की बढ़त में ठहराव आया।

तीसरे दिन थामा ने कितनी की कमाई की 

अब सैकनलिंक ने थामा के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस डेटा साझा किया है, जिसमें पहली और दूसरी दिन की तुलना में भारी गिरावट देखी गई। भाई दूज के मौके पर फिल्म ने सिर्फ 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीन दिन में थामा ने कुल 56 करोड़ रुपये कमाए हैं।

एक दीवाने की दीवानियत की भी कमाई 

वहीं, एक दीवाने की दीवानियत ने भी तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने तीसरे दिन सिर्फ 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे तीन दिन का कुल कारोबार 22.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अब नजर सभी की वीकेंड में इन फिल्मों के कलेक्शन पर टिकी हुई है।

क्या है थामा की कहानी? 

थामा में बेताल की कहानी को रोचक अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म में ताड़का (रश्मिका मंदाना) और आलोक (आयुष्मान खुराना) के बीच इश्क के साथ ही अभिनेता के बेताल बनने की कहानी शुरू होती है। कुछ सीन्स दर्शकों को हंसने पर मजबूर करते हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵