back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में जज के साथ मारपीट मामले में 2 पुलिस वाले गिरफ्तार

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले में एक अदालत कक्ष के अंदर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) अविनाश कुमार के साथ कथित मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपी एसएचओ और सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर रात थाना प्रभारी (एसएचओ) गोपाल कृष्ण और उपनिरीक्षक अभिमन्यु शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। घोघरडीहा थाने में तैनात कथित अधिकारियों ने गुरुवार दोपहर झंझारपुर अनुमंडल न्यायालय के अंदर एडीजे के साथ मारपीट ही नहीं की बल्कि सर्विस पिस्टल से धमकाया भी था। कोर्ट में मौजूद वकीलों ने एडीजे को बचाया था। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश ने इस मामले की पुष्टि की। कथित अधिकारियों को संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच की गई थी। पटना उच्च न्यायालय ने घटना का कड़ा संज्ञान लिया और मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और बिहार के गृह मंत्रालय के प्रमुख सचिव को दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का नोटिस दिया था। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने उन सभी (अधिकारियों) को उनके सामने पेश होने और 29 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान की गई कार्रवाई को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। घटना के बाद मधुबनी के वकील संघ ने काम बंद कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...