back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैंक आपकी जेब से चुपचाप उड़ा रहे हजारों करोड़ रुपये, क्या सच में Minimum balance के नाम पर डाला जा रहा डाका

बैंकों में सेविंग अकाउंट खोलना तो आसान है, लेकिन उसे बनाए रखना उतना ही मुश्किल होता जा रहा है। अगर आपके अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस नहीं है, तो बैंक आपसे जुर्माना वसूलते हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बैंकों में सेविंग अकाउंट खोलना तो आसान है, लेकिन उसे बनाए रखना उतना ही मुश्किल होता जा रहा है। अगर आपके अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस नहीं है, तो बैंक आपसे जुर्माना वसूलते हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने इस पेनल्टी के जरिए 2,331 करोड़ रुपये वसूल लिए।

सांसद राघव चड्ढा ने उठाए सवाल


राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बैंक बिना जानकारी के ही ग्राहकों से अलग-अलग चार्जेज वसूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिनिमम बैलेंस पेनल्टी के अलावा बैंक एटीएम यूज फीस, बैंक स्टेटमेंट फीस, इनएक्टिविटी फीस और SMS अलर्ट फीस के नाम पर भी पैसे काट रहे हैं।

कौन सा बैंक कितना पैसा वसूल रहा है?


2023-24 में सबसे ज्यादा जुर्माना पंजाब नेशनल बैंक PNB ने लिया, जिसने अकेले 633.4 करोड़ रुपये वसूले। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने 386.51 करोड़ रुपये और इंडियन बैंक ने 369.16 करोड़ रुपये चार्ज किए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन सालों में सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों ने कुल 5,614 करोड़ रुपये सिर्फ मिनिमम बैलेंस न रखने पर वसूले। इन बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य बैंक शामिल हैं।

RBI के नियम क्या कहते हैं?


भारतीय रिजर्व बैंक RBI के मुताबिक बैंक को खाता खोलते समय ग्राहकों को न्यूनतम बैलेंस की जानकारी देनी होगी। यदि बैंक नियम बदलता है, तो ग्राहक को सूचित करना अनिवार्य है। बैलेंस न रखने पर बैंक को पहले नोटिस देना होगा और एक महीने का समय देना होगा। बैंक सिर्फ जुर्माने की वजह से अकाउंट का बैलेंस निगेटिव नहीं कर सकते। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2020 से ही मिनिमम बैलेंस पेनल्टी नहीं ले रहा है।

ग्राहकों के लिए क्या विकल्प हैं?


अगर आप मिनिमम बैलेंस चार्ज से बचना चाहते हैं तो इन विकल्पों पर विचार कर सकते हैं जनधन खाता खोलें इसमें मिनिमम बैलेंस की कोई जरूरत नहीं होती। सैलरी अकाउंट इनमें आमतौर पर कोई न्यूनतम बैलेंस नहीं रखना पड़ता। नॉन-चार्जेबल अकाउंट चुनें कुछ बैंक शून्य बैलेंस सेविंग अकाउंट की सुविधा देते हैं। बैंक सेवाओं के नाम पर हर साल हजारों करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूल रहे हैं। यह सवाल उठता है कि क्या यह सही है? सरकार और बैंकों को ग्राहकों की सुविधा के लिए पारदर्शिता लानी होगी, ताकि लोग बिना डर के अपने पैसे बैंक में रख सकें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी फ्री फाइनेंस ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मनी मैनेजमेंट (Money Management...
spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵