back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Reliance IPO : रिलायंस ला रही सबसे बड़ा आईपीओ, LIC का रिकॉर्ड तोड़कर रचेगी इतिहास

Reliance Jio IPO : मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो जल्द भारी-भरकम आईपीओ लाने वाली है। यह आईपीओ एलआईसी के रिकॉर्ड को तोड़ेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ पर घमासान तेज होने वाला है। कुछ महीनों में शेयर बाजार में कई भारी-भरकम आईपीओ आने वाले हैं। इस दौर में एलआईसी का सबसे बड़ा आईपीओ लाने का रिकॉर्ड टूट सकता है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री सबसे बड़ा आईपीओ ला रही है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम आईपीओ ला रही है।आईपीओ का साइज 55 हजार करोड़ रुपए से बड़ा हो सकता है। 

पेटीएम का रिकॉर्ड तोड़ एलआईसी बनी थी नंबर-एक

देश के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड एलआईसी के नाम दर्ज है। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने मई 2022 में आईपीओ लाई थी। उसका साइज 21 हजार करोड़ रुपए था। एलआईसी ने सबसे बड़े आईपीओ मामले में पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का रिकॉर्ड तोड़ा था। पेटीएम नवंबर 2021 में 18300 करोड़ रुपए का आईपीओ लाई थी।

हुंडई इंडिया ला रही LIC से बड़ा IPO

LIC के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड दो साल बाद खतरे में है। यह रिकॉर्ड रिलायंस जियो का आईपीओ आने से पहले टूट सकता है। साउथ कोरिया की वाहन कंपनी हुंडई अपनी लोकल सब्सिडियरी हुंडई इंडिया का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही। हुंडई इंडिया ने IPO के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल की है। ड्राफ्ट के अनुसार हुंडई इंडिया का आईपीओ 25 हजार करोड़ रुपए तक का हो सकता है।

जियो आईपीओ का साइज 55500 करोड़ रुपए

एनालिस्ट मान रहे कि इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में स्थिति साफ हो सकती है। रिलायंस की एजीएम अगस्त में होने वाली है। जेफरीज के अनुसार टैरिफ हाइक और 5जी मनीटाइजेशन के बाद जियो की वैल्यू बढ़कर 11.11 लाख करोड़ हो गई है। कंपनी न्यूनतम 5 फीसदी हिस्सा आईपीओ में बेचती है, उसका साइज 55500 करोड़ रुपए हो सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LG Electronics IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का लॉन्‍च हुआ IPO, निवेशक 7 से 9 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दक्षिण कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी की सहायक कंपनी, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड, का IPO आज यानी 7...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...