back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1 मई से बदल जाएंगे बैंक, ATM, रेलवे और गैस से जुड़े नियम, जेब पर पड़ेगा असर

1 मई 2025 से आपके बैंक अकाउंट, ATM ट्रांजेक्शन, रसोई गैस की कीमतों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों के चलते आपको अपने ट्रांजेक्शन और सर्विस को लेकर कुछ नियम फॉलो करने होंगे ताकि आगे परेशानी न हो।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। अगले महीने की पहली तारीख 1 मई 2025 से कई बड़े नियम बदलने वाले हैं। ये नियम बैंक अकाउंट, ATM ट्रांजेक्शन, रेलवे और रसोई गैस की कीमतों से जुड़े हुए हैं। इन बदलावों के चलते अब आम लोगों को अपनी जेब से ज्‍यादा खर्च करना पड़ेगा।

इन नए नियमों के बारे में जान लें

1 मई 2025 से आपके बैंक अकाउंट, ATM ट्रांजेक्शन, रसोई गैस की कीमतों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों के चलते आपको अपने ट्रांजेक्शन और सर्विस को लेकर कुछ नियम फॉलो करने होंगे। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की सुविधाओं पर पड़ने वाला है। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से इन नए नियमों के बारे में जान लें, ताकि आगे परेशानी न हो।

ATM से कैश निकालना महंगा 

1 मई से एटीएम से कैश निकालने पर फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। लिमिट पार होने पर प्रत्‍येक अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर 19 रुपये देने होंगे, जबकि अभी 17 रुपये ही कटते हैं। इसके अलावा खाते का बैलेंस चेक करने पर भी 6 रुपये की जगह 7 रुपये देने होंगे। ऐसे में यदि आप बार-बार एटीएम यूज करते हैं तो ये महंगा पड़ सकता है। 

रेलवे टिकट बुकिंग के नियम भी बदलेंगे

रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियम भी बदलेंगे। 1 मई से स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिर्फ जनरल कोच में ही आप वेटिंग टिकट पर चढ़ सकते हैं। साथ ही एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि भी 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। किराए और रिफंड चार्ज भी बढ़ सकते हैं, जिससे आपकी रेलवे यात्रा महंगी हो जाएगी। 

RRB योजना होगी लागू

देश के 11 राज्यों में एक राज्य, एक आरआरबी योजना को लागू किया जा रहा है। ऐसे में हर राज्य में सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को मिलाकर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा। इससे बैंकिंग सेवाएं बेहतर होंगी और ग्राहकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। ये बदलाव आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान में लागू होगा।

बढ सकती हैं गैस की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतें तय की जाती हैं, ऐसे में 1 मई को भी एलपीजी की कीमते ज्‍यादा या कम हो सकती हैं। यदि कीमत बढ़ी तो रसोई का बजट बिगड़ सकता है। हालांकि, सरकार ने अप्रैल में सभी गैस सिलेंडरों पर 50 रुपये की बढोतरी की है।

ब्‍याज दरों में होगा बदलाव

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में अभी और बदलाव आ सकता है। RBI के दो बार रेपो रेट घटाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने सेविंग अकाउंट और एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...