back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sam Altman का GPT-5 देगा Google Chrome को कड़ी टक्कर, अगस्त 2025 में हो सकता है लांच

OpenAI का नया वर्जन GPT-5 अगस्त 2025 में लांच हो सकता है। यह GPT-4 की तुलना में कहीं ज्यादा तेज, स्मार्ट और शक्तिशाली होगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दुनियाभर में AI की दौड़ में जहां चीन की कंपनियां जैसे DeepSeek तेजी से आगे बढ़ रही हैं, वहीं OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन अब एक बड़ा गेमचेंजर पेश करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI का सबसे उन्नत AI मॉडल GPT-5 अगस्त 2025 में लॉन्च हो सकता है।

AI की दुनिया में अगली बड़ी छलांग होगा GPT-5

टेक वेबसाइट The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, GPT-5 को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। यह GPT-4 की तुलना में कहीं ज्यादा तेज, स्मार्ट और शक्तिशाली होगा। GPT-5 में नई रिसर्च तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी क्षमता और मजबूती पहले से कहीं अधिक हो गई है।

सभी को मिलेगा GPT-5 का फ्री वर्जन

सबसे खास बात ये है कि सैम ऑल्टमैन सभी के लिए GPT-5 का फ्री वर्जन उपलब्ध कराने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि अगर हर इंसान के पास GPT-5 की एक फ्री कॉपी हो, जो हमेशा मदद करे, तो इससे AI की पहुंच पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ेगी।

OpenAI ने किया MD रणनीति में बदलाव

OpenAI ने अपनी MD रणनीति में बदलाव किया है। अब वे अपने AI मॉडल्स को चरणबद्ध तरीके से लॉन्च करेंगे। इसके तहत पहले ‘o3 R’ और ‘o4-mini’ जैसे मिड-लेवल मॉडल पेश किए जाएंगे, ताकि यूजर्स धीरे-धीरे नए फीचर्स के साथ सहज हो सकें।

OpenAI का नया AI ब्राउजर देगा Google Chrome को टक्कर

केवल GPT-5 ही नहीं, OpenAI एक AI-आधारित वेब ब्राउजर भी जल्द लॉन्च करने वाला है, जो सीधे Google Chrome को चुनौती देगा। इसके अलावा, कंपनी ने हाल ही में ChatGPT Agent भी पेश किया है, जो आपके कंप्यूटर पर स्वतः कई काम कर सकता है। जैसे- फाइल खोलना, मेल भेजना और डेस्कटॉप पर सर्च करना। GPT-5 के आने से AI की दुनिया में एक नया दौर शुरू हो सकता है। जबकि चीन की DeepSeek जैसी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, OpenAI GPT-5 के जरिए फिर से AI क्षेत्र में अपनी अग्रिम स्थिति बनाने की कोशिश कर रहा है। अगस्त 2025 का इंतजार अब सभी की निगाहों में है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵