back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP में SIR के दौरान OTP मांगा जाए तो रहें सावधान! चुनाव आयोग ने दी ठगी से बचने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। इसको लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने वोटरों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने साफ कहा है कि SIR प्रक्रिया में किसी भी चरण में वोटरों से OTP नहीं मांगा जाता। यानि अगर कोई ओटीपी मांगता है, तो वह फर्जी या संदिग्ध हो सकता है।

कैसे चल रही है SIR प्रक्रिया?

BLO घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म दे रहे हैं जानकारी अपडेट करवाकर फॉर्म जमा कर रहे हैं इस पूरी प्रक्रिया में मोबाइल OTP की जरूरत नहीं पड़ती चुनाव आयोग ने कहा कि कुछ लोग BLO बनकर OTP ठगी की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं को किसी भी स्थिति में अपना OTP किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। OTP शेयर किया तो हो सकती है साइबर धोखाधड़ी चुनाव आयोग ने चेतावनी दी फोन कॉल, मैसेज व्हाट्सऐप या किसी लिंक के जरिये OTP मांगकर ठगी की जा सकती है। ऐसी किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज को तुरंत नजरअंदाज करें और अपने क्षेत्र के असली BLO से संपर्क करें।

जागरूकता अभियान शुरू

नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि SIR से जुड़ी अफवाहों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि वोटर अपने फॉर्म को खुद भी भरकर BLO को दे सकते हैं ताकि प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो। चुनाव आयोग ने कहा कि ऐसे लोग वोटरों से धोखाखड़ी कर सकते हैं। इन घटनाओं से बचने के लिए चुनाव आयोग ने लोगों को अपने बीएलओ से संपर्क करने की अपील की चुनाव आयोग ने कहा कि वोटर ख़ुद भी गणना पत्र भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...