back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Zomato में 1125 करोड़ की हिस्सेदारी बेचेगा Softbank! जानें कितना घाटे में हैं Company

WPL 2024 Auction Details: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो में से जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक 1125.5 मिलियन की हिस्सेदारी बेचने वाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो में से जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक 1125.5 मिलियन की हिस्सेदारी बेचने वाली है। सॉफ्टबैंक का वेंचर कैपिटल फंड एसवीएफ ग्रोथ (सिंगापुर) पीटीई की ब्लॉक डील के जरिए जोमैटो में 1.1% हिस्सेदारी बेचेगी। ब्लॉक डील के लिए ऑफर का आकार 1127.5 करोड़ है।

शेयरों का न्यूनतम मूल्य तय

ब्लॉक डील के लिए Zomato के शेयरों का न्यूनतम मूल्य 120.50 रुपए तय हुआ है। अगस्त में सॉफ्टबैंक ने खुले बाजार लेन-देन के जरिए जोमैटो में 1.16% हिस्सेदारी 947 करोड़ में बेची थी। सूत्रों के मुताबिक ग्लोबल बैंकिंग दिग्गज सिटी बैंक को लेन-देन की देखरेख करने वाला बैंकर नियुक्त किया गया है। सितंबर में जोमैटो द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सॉफ्टबैंक ने कंपनी में 2.17% स्वामित्व हिस्सेदारी रखी है।

ब्लिंकिट में निवेशक था सॉफ्टबैंक

अगस्त 2022 में प्लेटफॉर्म द्वारा ब्लिंकिट का अधिग्रहण करने के बाद सॉफ्टबैंक को जोमैटो के शेयर मिले थे। शेयरों के लिए 12 माह की लॉक इन अवधि थी। अगस्त में लॉक इन अवधि खत्म होने के साथ सॉफ्टबैंक ने शेयरों को बेचना शुरू किया। सॉफ्टबैंक ब्लिंकिट में निवेशक था। जोमैटो ने सितंबर तिमाही में 36 करोड़ का नेट प्रॉफिट किया था।

जोमैटो को जोरदार घाटा

पिछले साल की समान तिमाही में जोमैटो ने 251 करोड़ का शुद्ध घाटा पाया था। इस अवधि के लिए राजस्व साल-दर-साल 72% बढ़कर 1661 करोड़ से 2848 करोड़ हुआ। कंपनी का राजस्व 18% बढ़ा। जबकि, ऑपरेशनल घाटा करीब-करीब समान रहा। जोमैटो लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 2.90 या 2.44% की बढ़त के साथ 121.80 रुपए पर बंद हो गए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...