back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: ऊंचाई पर पहुंचा शेयर बाजार, रिकॉर्ड आंकड़ों से आगे निकले निफ्टी और सेंसेक्स

Today Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार की आज धमाकेदार तेजी के साथ शुरुआत हुई। बाजार के ऊपर चढ़ने का सिलसिला बरकरार है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार की आज धमाकेदार तेजी के साथ शुरुआत हुई। बाजार के ऊपर चढ़ने का सिलसिला बरकरार है। बैंक निफ्टी भी 48 हजार के ऊपर गया। सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ नया शिखर बना।

बाजार की रही धमाकेदार ओपनिंग

बाजार की ओपनिंग फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिखी। बीएसई का सेंसेक्स 210.47 अंकों की बढ़त के साथ 71647 पर खुला। यह इसका रिकॉर्ड हाई है। एनएसई का निफ्टी 90.40 अंकों की तेजी के साथ 21543 पर खुला है।

बैंक निफ्टी ने मचाया धमाल

ऐतिहासिक तेजी के बाद आज बैंक निफ्टी में 48 हजार के पार पहुंचा। यह नए शिखर पर आया है। 160 अंकों के उछाल के साथ बैंक निफ्टी में जबरदस्त बढ़त है। इसमें 48 हजार के ऊपर निशान दिख रहा।

आईटी स्टॉक्स हाई पर

आईटी स्टॉक्स में कमाल की तेजी है। बाजार खुलने के बाद 37650 पर आईटी इंडेक्स आ चुका है। इसमें 330 अंकों की तेजी है। बाजार खुलने के पांच मिनट के अंदर आईटी इंडेक्स में दिख रहा और यह 35845 पर आया।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में उछाल

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में उछाल है। 3 शेयरों में गिरावट है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है।

प्री-ओपन में बाजार कैसा रहा?

स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बाजार के रिकॉर्ड ऊंचाई पार जाकर खुलने के संकेत मिले थे। एनएसई की निफ्टी में 89.75 अंकों की तेजी दिखी और यह 21542 पर था। बीएसई का सेंसेक्स 271.36 अंक ऊपर चढ़कर 717085 पर कारोबार कर रहा था।

कल इतने पर हुई थी क्लोजिंग

बीएसई का सेंसेक्स 71437 पर और एनएसई का निफ्टी 21453 पर बंद हुआ था। बाजार बंद लेवल के अनुपात में आज गैपअप ओपनिंग दिखी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵