back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 555 अंकों की छलांग के साथ 79,000 के पार

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को जबरदस्त तेजी दिखाई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही बीएसई सेंसेक्स ने 555 अंकों की छलांग लगाई और 79,000 के पार पहुंच गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को जबरदस्त तेजी दिखाई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही बीएसई सेंसेक्स ने 555 अंकों की छलांग लगाई और 79,000 के पार पहुंच गया। निफ्टी ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 24,000 के स्तर को छू लिया। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 78,903.09 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 79,152.86 तक पहुंच गया। सुबह 9:20 बजे के करीब सेंसेक्स 472 अंकों की तेजी के साथ 79,025.56 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 23,949.15 पर खुलने के बाद 24,004 तक गया।

इन शेयरों ने दिखाई सबसे ज्यादा तेजी

बाजार में आज जिन शेयरों ने सबसे ज्यादा रफ्तार पकड़ी, उनमें ये शामिल हैं Tech Mahindra: 3.54% की तेजी, Infosys: 2.80%, Axis Bank: 2.54%,HDFC Bank: 2.20% ,SBI: 2.10% IndusInd Bank: 1.90%, Yes Bank: 4.37%, Suzlon: 3.29% ,AU Bank: 3.10%, Paytm: 2.60% पिछले सप्ताह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजारों में करीब 8,472 करोड़ रुपये का निवेश किया। शुरुआती बिकवाली के बाद उन्होंने दो सत्रों में ही 10,824 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। इससे बाजार में निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।

पिछले हफ्ते भी बाजार ने दी थी शानदार रिटर्न

बीते गुरुवार को भी बाजार में तेजी रही थी, जब सेंसेक्स 1,509 अंक और निफ्टी 414 अंक चढ़ा था। पूरे सप्ताह की बात करें तो BSE सेंसेक्स में 3,395.94 अंक यानी 4.51% की तेजी आई, वहीं NSE निफ्टी में 1,023.10 अंक या 4.48% की बढ़त रही।

बड़ी कंपनियों की मार्केट वैल्यू में जबरदस्त उछाल

तेजी के इस माहौल में टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैपिटल 3.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। HDFC Bank 76,483.95 करोड़ रुपये की बढ़त Airtel 75,210.77 करोड़ रुपये का इजाफा Reliance Industries 74,766.36 करोड़ रुपये की छलांग मजबूत घरेलू आर्थिक स्थिति, एफपीआई निवेश और चुनिंदा शेयरों में तेजी के चलते शेयर बाजार में पॉजिटिव माहौल बना हुआ है। आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर ग्लोबल मार्केट की स्थिति और कॉर्पोरेट नतीजों पर रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के तीसरे शेयर बाजार में जोरदार वापसी: Sensex 515 अंक उछला, Nifty 25,576 के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 25 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। 30 शेयरों...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...