back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tata Group 2 कंपनियों को खरीदेगा, नूडल्स से लेकर सूप तक बनाएगा

Tata Group Deal: टाटा ग्रुप (Tata Group) जल्द दो कंपनियां खरीदने वाला है। टाटा कंज्‍यूमर प्रोडक्‍टस लिमिटेड का कैपिटल फूड्स (Capital Foods) और फैब इंडिया के साथ डील होने वाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टाटा ग्रुप (Tata Group) जल्द दो कंपनियां खरीदने वाला है। टाटा कंज्‍यूमर प्रोडक्‍टस लिमिटेड का कैपिटल फूड्स (Capital Foods) और फैब इंडिया के साथ डील होने वाली है। कंपनी ने दोनों फर्मों से डील पर हस्‍ताक्षर किए हैं। डील पूरा होने के बाद दोनों कंपनियां टाटा ग्रुप का हिस्‍सा बनेंगी। टाटा कंजूमर ने ऐलान किया है कि वह 5100 करोड़ रुपए में ‘चिंग्स सीक्रेट’ और ‘स्मिथ एंड जोन्स’ जैसे ब्रांड के मालिक कैपिटल फूड्स कंपनी को खरीद रही है। इसमें टाटा कंज्‍यूमर 100 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीदेगी। 1900 करोड़ रुपए में फैब इंडिया ब्रांड की ऑर्गेनिक इंडिया कंपनी को भी खरीदेगी।

पहले ली जाएगी 75% इक्विटी

कंपनी पैकेज्ड ऑर्गेनिक चाय, हर्बल उत्पाद और हेल्‍थ संबंधी अन्‍य उत्‍पाद बेचती है। टाटा कंज्यूमर ने कैपिटल फूड्स की खरीदारी को लेकर बताया कि 75 फीसदी इक्विटी शेयरहोल्डिंग पहले ही ले ली जाएगी। शेष 25 फीसदी शेयरहोल्डिंग अगले तीन वर्षों के अंदर हासिल कर ली जाएगी। कंपनी चिंग्स सीक्रेट ब्रांड के नाम से चटनी, मसाला, नूडल से लेकर सूप बेचती है। यह कंपनी स्मिथ एंड जोन्स ब्रांड घर में इतालवी एवं अन्य पश्चिमी व्यंजनों को पकाने की सुविधा देता है।

डील की वजह?

टाटा ने बताया कि बाजार में बढ़ती मांग और अपने बिजनेस को नया मुकाम देने के लिए कैपिटल फूड्स का अधिग्रहण किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2024 के लिए कैपिटल फूड्स का अनुमानित कारोबार 750 से 770 करोड़ है। जबकि, वित्त वर्ष 2024 के लिए ऑर्गेनिक इंडिया का अनुमानित कारोबार 360 से 370 करोड़ है। 7 हजार करोड़ में दोनों कंपनियों के साथ डील टाटा की कंपनी दोनों फर्मों को 7 हजार करोड़ में खरीदेगी। कैपिटल फूड्स के संस्‍थापक अजय गुप्‍ता के मुताबिक टाटा ग्रुप के साथ हम जुड़ने के लिए उत्‍साहित हैं। फैब इंडिया के एमडी विलियम बिसेल ने कहा कि टाटा ग्रुप 150 साल से अधिक समय से है। हम इससे जुड़ने के लिए बेहद उत्‍साहित हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...