back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tata Steel की चमक लौटी, दर्ज किया इतने करोड़ का मुनाफा, जानें Share का हाल

Tata Steel Q3 Results: टाटा स्टील फिर से मुनाफे में लौट आई है। इसने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का रिजल्ट जारी किया। कंपनी ने इस तिमाही में 513 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। टाटा स्टील फिर से मुनाफे में लौट आई है। इसने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का रिजल्ट (Tata Steel Q3 Results) जारी किया। कंपनी ने इस तिमाही में 513 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) दर्ज किया। कंपनी को एक साल पहले 2224 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। अब कंपनी का परिणाम तीसरी तिमाही में अनुमान से अधिक रहा। दिसंबर तिमाही में राजस्व साल दर साल 3 फीसदी गिरकर 55312 करोड़ रुपए पर पहुंचा। एक साल पहले इस अवधि में यह 57084 करोड़ रुपए था।

घरेलू बााजार का सपोर्ट मिला

घरेलू बाजार की अच्छी मांग ने यूरोप के कमजोर रुख की भरपाई कर दी। टाटा स्टील ने शेयर बाजार को यह सूचना दी। कंपनी को एकीकृत आधार पर सितंबर तिमाही में 6511.16 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा (Net Loss) हुआ था। टाटा स्टील (Tata Steel) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा कि वैश्विक परिचालन परिवेश (Global Operating Environment) जटिल रहा है। चीन में आर्थिक नरमी एवं वैश्विक स्तर पर तनाव का असर कमोडिटी की कीमतों पर पड़ रहा है। कहा कि तिमाही के दौरान चीन ने हर महीने 70-80 लाख टन स्टील का निर्यात किया है। यह 2015 के बाद सबसे अधिक है। इससे वैश्विक स्टील की कीमतों के साथ लाभ (Profit) पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। नरेंद्रन ने बताया कि इसके बावजूद टाटा स्टील इंडिया ने बेहतर मार्जिन दिया है।

शेयर में आई तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बुधवार को टाटा स्टील का शेयर (Tata Steel Share) बढ़त पर बंद हुआ था। यह 3.88 फीसदी की बढ़त के साथ 135.15 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 1,66,197.31 करोड़ रुपए था। टाटा स्टील के शेयर का 52 वीक हाई लेवल 142.15 रुपए है। 52 वीक लो 101.62 रुपए है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵