back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साल 2025 में सरकार करेगी PF के नियमों में बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए सारी डिटेल

EPFO के नियमों में बदलाव को लेकर सरकार विचार कर रही, क्‍योंकि अब नई योजना के तहत पूरी सैलरी के आधार पर ईपीएफ में योगदान के विकल्प देने की उम्‍मीद है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अब तब तक 15,000 रुपये तक की बेसिक सैलरी पर ही ईपीएफ में पैसा जमा किया जाता है, लेकिन सरकार अब नई योजना के तहत पूरी सैलरी के आधार पर ईपीएफ में योगदान देने का विकल्प देने पर विचार कर रही है, इससे लोग ज्यादा पैसे बचा सकेंगे। नए साल 2025 में नौकरीपेशा लोगों के लिए भविष्य निधि संगठन (EPFO) को लेकर कई अहम बदलाव होने की उम्मीद है।

नौकरी वालों पर पड़ेगा सीधा असर 

इन बदलावों से न सिर्फ EPF से पैसा निकालने का रास्ता आसान हो जाएगा, बल्कि लोगों को अपना भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित करने में भी मदद मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो इसका सीधा असर आप पर पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईपीएफओ जल्द ही एक एटीएम कार्ड जारी करने की योजना बना रहा है जिसके जरिए लोग किसी भी समय अपने EPF खाते से पैसे निकाल सकेंगे। यह सुविधा अगले साल से लागू हो सकती है। नए नियम से ईपीएफ से पैसा निकालने की प्रक्रिया बेहद आसान और तेज हो जाएगी। बेरोजगार लोगों को आपात स्थिति में बड़ी राहत मिलेगी।

अंशदान की सीमा बढ़ेगी

अभी तक ईपीएफ में 15,000 रुपये तक की बेसिक सैलरी पर ही पैसा जमा किया जाता है, लेकिन अब सरकार नई योजना के तहत पूरी सैलरी के आधार पर ईपीएफ में योगदान का विकल्प देने पर विचार कर रही है। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 1 लाख रुपये है, तो वह अब 24,000 रुपये प्रति माह (कर्मचारी और नियोक्ता मिलाकर) जमा कर सकते हैं।

अब किसी भी शाखा से मिलेगी पेंशन

ईपीएफओ अब एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) के मुनाफे का एक हिस्सा शेयर बाजार और अन्य निवेश क्षेत्रों में फिर से निवेश करने की योजना बना रहा है। इस कदम से केंद्रीयकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) के तहत कर्मचारियों के ईपीएफ पर अर्जित ब्याज में और वृद्धि होने की संभावना है। सितंबर 2024 में मंजूरी मिलने से 78 लाख ईपीएफ पेंशनभोगियों को किसी भी बैंक शाखा से अपनी पेंशन निकालने की सुविधा मिलेगी। अब तक पेंशनभोगियों को एक विशिष्ट बैंक शाखा में जाना पड़ता था। इस नई व्यवस्था से पेंशनभोगियों को देश में कहीं भी अपनी पेंशन निकालने की आजादी होगी।

EPFO ने सभी कंपनियों को 31 जनवरी, 2025 तक अपने कर्मचारियों के वेतन की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। साथ ही, यदि कोई अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है, तो उसे 15 जनवरी, 2025 तक जमा करना होगा। इस प्रक्रिया से हाइअर सेटलमेंट में तेजी आएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵