back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nifty Next 50 Index: निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में इन शेयरों को मिल सकती है जगह, केनरा-बंधन बैंक पर बड़ा अपडेट

Nifty Next 50 Index Shuffle: प्रमुख शेयर बाजार निफ्टी के अलग-अलग सूचकांकों में मार्च में बदलाव होने हैं। इसका असर प्रमुख सूचकांकों में से निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर भी पड़ने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। प्रमुख शेयर बाजार निफ्टी के अलग-अलग सूचकांकों में मार्च में बदलाव होने हैं। इसका असर प्रमुख सूचकांकों में से निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर भी पड़ने वाला है। कई नए शेयरों को निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में जगह मिल सकती है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वान्टिटेटिव रिसर्च के नोट में अनुमान जताया गया है कि अडानी पावर लिमिटेड, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी), पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरएफसी) को इंडिसेज के अगले फेरबदल में निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में रखा जा सकता है। आरईसी लिमिटेड, मैक्रोटेक डेवलपर लिमिटेड और एचडीएफसी एएमसी लिमिटेड में से किसी एक शेयर को भी निफ्टी नेक्स्ट 50 में जगह मिल सकती है।

केनरा बैंक कर सकता है बंधन बैंक को रिप्लेस

रिसर्च नोट के अनुसार निफ्टी बैंक इंडेक्स में बंधन बैंक को केनरा बैंक रिप्लेस कर सकता है। निफ्टी के सबसे महत्वपूर्ण सूचकांक निफ्टी 50 में यूपीएल लिमिटेड को बाहर कर श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड शामिल हो सकता है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वान्टिटेटिव रिसर्च के अनुसार निफ्टी आईटी सूचकांक में बदलाव नहीं होगा।

कट-ऑफ डेट 31 जनवरी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अलग-अलग सूचकांकों में नियमित अंतराल पर बदलाव होते हैं। शेयरों को उनके बाजार पूंजीकरण के अनुसार किसी इंडेक्स में रखा जाता या बाहर निकाला जाता है। अगले फेरबदल के लिए कटऑफ डेट 31 जनवरी है। 31 जनवरी को अलग-अलग कंपनियों का जो बाजार पूंजीकरण होगा, उसके मुताबिक ही उन्हें संबंधित इंडेक्स में जगह मिल जाएगी। फरवरी अंत तक फेरबदल का ऐलान हो जाएगा। 31 मार्च से बदलाव प्रभावी होगा।

जियो फाइनेंशियल को 66 मिलियन डॉलर का इनफ्लो

जो शेयर बड़े इंडेक्स का हिस्स बनेंगे, उन्हें बढ़े निवेश यानी इनफ्लो का फायदा मिलने वाला है। निफ्टी नेक्स्ट 50 में शामिल होने से जियो फाइनेंशियल को 66 मिलियन डॉलर का इनफ्लो मिल सकता है। आईआरएफसी को 15 मिलियन डॉलर, पीएफसी को 45 मिलियन डॉलर, पॉलीकैब इंडिया को 20 मिलियन डॉलर, अडानी पावर को 33 मिलियन डॉलर, आरईसी को 40 मिलियन डॉलर, मैक्रोटेक डेवलपर्स को 20 मिलियन डॉलर, एचडीएफसी एएमसी को 24 मिलियन डॉलर के इनफ्लो का लाभ होने की संभावना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही। BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही हरे निशान पर खुले।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...