back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CRISIL: भारत में तेजी से बढ़ रहे शाकाहारी लोग, वेजिटेरियन थाली हुई महंगी, इतने प्रतिशत घटा नॉनवेज थाली का दाम

CRISIL Report : भारत में शाकाहारी खाना महंगा हो गया है। जबकि, नॉन-वेज खाने का दाम घटा है। CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक शाकाहारी थाली की कीमत फरवरी 2023 की तुलना में इस साल फरवरी में 7 प्रतिशत बढ़ी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत में शाकाहारी खाना महंगा हो गया है। जबकि, नॉन-वेज खाने का दाम घटा है। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स (CRISIL) की रिपोर्ट के मुताबिक शाकाहारी थाली की कीमत फरवरी 2023 की तुलना में इस साल फरवरी में 7 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, नॉन-वेज थाली के दाम में 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। क्रिसिल की रिपोर्ट बताती है कि इस साल फरवरी में शाकाहारी थाली 27.50 रुपये की हो गई। जबकि, फरवरी 2023 में 25.6 रुपये थी। मांसाहारी थाली फरवरी 2023 में 59.2 रुपये थी, जो घटकर 54 रुपये हो गई है।

मुर्गे की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट

प्याज और टमाटर के दामों में सालाना 29 और 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी से शाकाहारी थाली की कीमत में वृद्धि हुई है। चावल और दाल भी महंगी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक नॉन-वेज थाली की कीमत में कमी ब्रॉयलर मुर्गे की कीमतों में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की गिरावट से हुई है। इसके कुल कीमत में 50 प्रतिशत भारांश है। सालाना आधार पर मांसाहारी थाली के दाम घटने का यही मुख्य कारण रहा।

ब्रॉयलर की कीमतों में 10 प्रतिशत वृद्धि

रिपोर्ट कहती है कि आंध्र प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने से रमजान से पहले सप्लाई प्रभावित होने एवं मांग बढ़ने से फरवरी में ब्रॉयलर की कीमतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

खुशखबरी! खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट आई, खुदरा मंहगाई दर के बाद थोक मुद्रा दर भी लुढ़की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महंगाई के मोर्चे पर देश के आम उपभोक्‍ता को बड़ी राहत मिली है। खुदरा महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵