back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

5 शाकाहारी फूड्स में मिलेगा भरपूर प्रोटीन , शरीर में दिखेंगे चमत्कारिक फायदे

शाकाहारी लोग और शाकाहारी आहार के बारे में एक आम चिंता यह है कि उनमें पर्याप्त प्रोटीन की कमी होती है।। लोग अक्सर प्रोटीन की पूर्ति के लिए चिकन और अंडे को डाइट में इस्तेमाल करते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने की सलाह दी जाती है। प्रोटीन हमारे शरीर के विकास के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। जिसकी कमी पूरी करने के लिए तमाम लोग नॉनवेज फूड्स का इस्तेमाल करते हैं। अंडा और चिकन को  प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना गया है हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो नॉनवेज और अंडे का सेवन नहीं करते और वह शुद्ध शाकाहारी हैं।  लेकिन उन्हें  अंदर से यह चिंता सताने लगती है कि अंडा और चिकन नहीं खायेंगे  तो फिर प्रोटीन कैसे प्राप्त होगा। तो हम आपको यह जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ऐसे शाकाहारी फूड्स हैं।  जिनमें अंडा और चिकन से भी कई गुना प्रोटीन पाया जाता है।  जिसके जरिए आप अपने शरीर को स्वस्थ और हेल्दी भी रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से फूड्स है। 

सोयाबीन

सोयाबीन में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।  शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जा सकता है। सोयाबीन खाने से शरीर को प्रोटीन के साथ जरूरी अमीनो एसिड भी मिलते हैं। सोयाबीन से 100 ग्राम टोफू में करीब 12 से 20 ग्राम प्रोटीन होता है सोया मिल्क में भी भरपूर मात्रा प्रोटीन पाया जाता है। 

दाल

प्रोटीन की कमी को पूरी करने के लिए लोगों को दाल का खूब सेवन करना चाहिए। दलों को प्रोटीन से भरपूर फूड माना जाता है।  करीब 200 ग्राम दाल में 18 से 20 ग्राम प्रोटीन होता है।  दाल में फाइबर फोलेट, मैंगनीज और आयरन की मात्रा अच्छी होती है।  जिससे शरीर मजबूत होता है।  इससे कई प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है।  लेकिन याद रहे आप दालों का अधिक सेवन ना करें। 

फलियां

फलियों को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जा सकता है।  सभी तरह की हरी फलियां में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। करीब 170 ग्राम पकी हुई फलियां में 15 ग्राम प्रोटीन होता है। इनका सेवन करने से मोटापा कम होता है। और मासपेशियां तथा हड्डियां मजबूत होती है। 

दलिया

दलिया में भी प्रोटीन की  अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप प्रोटीन की कमी से जूझ रहे तो आप रोजाना दलिया  का सेवन कर सकते हैं।  दलिया का सेवन करने से लोगों को भरपूर मात्रा में प्रोटीन फाइबर भी मिलता है।  जो कई बीमारियों से बचाता है।  दलिया सबसे अच्छा हार्ट और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है   करीब 100 ग्राम ओट्स में 5 ग्राम प्रोटीन और 4 ग्राम फाइबर होता है।

टोफू

टोफू एक वर्सेटाइल सोया बेस्ट फूड है। जिसका उपयोग कई अलग-अलग व्यंजनों में किया जा सकता है। टोफू एक संपूर्ण प्रोटीन है।  जिसका अर्थ है।  इसमें  9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं।  ऐसे में आप वेजिटेरियन है तो आप हमें डाइट में टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...