back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीएचएफएल के पूर्व प्रमोटर्स वाधवान बंधुओं को मिली जमानत

नयी दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने करोड़ों रुपये के घोटाला मामले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) के पूर्व प्रमोटर्स कपिल राजेश वाधवान और धीरज राजेश वाधवान की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। अतिरिक्त सेशन जज रीतेश सिंह ने शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद वाधवान बंधुओं की याचिका मंजूर कर ली। जज रीतेश सिंह ने कहा कि जांच के दौरान वाधवान बंधुओं को गिरफ्तार नहीं किया गया था और उन्हें गिरफ्तार किये बगैर ही पूरक चार्जशीट दायर किया गया था। जांच अधिकारी ने भी कहा है कि वाधवान बंधुओं को हिरासत में लेने की कोई जरूरत नहीं है। वाधवान बंधुओं पर नोएडा के शुभकामना एडवर्ट टेकहोम्स परियोजना के तहत फ्लैट बेचने के समझौते के संबंध में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने बताया कि वाधवान बंधु पंजाब एंड महाराष्ट्र कॉपरेटिव बैंक से संबंधित मामले में मुम्बई जेल में बंद हैं। इसी वजह से उनके भागने या सबूत से छेड़छाड़ करने का कोई सवाल ही नहीं है। अभियोजन पक्ष के वकील का कहना है कि डीएचएफएल ने शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड को जनता के पैसे तथा ऋण राशि की हेराफेरी करने दी। डीएचएफएल ने घर खरीदारों को जो ऋण आवंटित किये, उसकी राशि एस्क्रू अकांउट के जरिये वापस डीएचएफएल को ही मिल गई। इससे घर खरीदारों को नुकसान हुआ जबकि डीएचएफएल को गलत तरीके से लाभ हुआ। सीबीआई ने गत साल वाधवान बंधुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन पर प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित घोटाले का भी मामला दर्ज है। सीबीआई की प्राथमिकी के मुताबिक वाधवान बंधुओं ने 14,000 करोड़ रुपये की फर्जी आवास ऋण खाते बनाये और उसके आधार पर केंद्र सरकार से मिलनी वाली 1,880 करोड़ रुपये की सब्सिडी डकार ली। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵