back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vodafone बिकेगी, 2.3 बिलियन डॉलर की डील के बारे में सबकुछ जानें

Vodafone Group: वोडाफोन ग्रुप Vi की 5जी और 4जी सर्विसेज बेहतर करने के लिए फंड जुटाने में लगी है। इसके लिए अपनी कंपनी की हिस्सेदारी बेचने वाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार। मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) की प्रमोटर कंपनी वोडाफोन ग्रुप (Vodafone Goup) मोबाइल टॉवर कंपनी इंडस टावर (Indus Tower) में पूरी हिस्सेदारी बेचने वाली है। अगले हफ्ते शेयर बाजार में ब्लॉक डील के जरिए वोडाफोन ग्रुप 2.3 बिलियन डॉलर में इंडस टावर में पूरी 21.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। इंडस टावर में वोडाफोन ग्रुप के पास अलग-अलग इकाइयों के जरिए 21.5 फीसदी शेयर है। 

 4जी कवरेज बढ़ाने में जुटी कंपनी

यह खबर रॉयटर्स के हवाले से आई है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी पूरी 21.5 फीसदी हिस्सेदारी की जगह कम हिस्सेदारी भी बेच सकता है। वोडाइोन आइडिया देश में 5जी मोबाइल सर्विसेज के रोलआउट के साथ 4जी कवरेज बढ़ाने में जुटा है। इसके लिए उसे बड़े फंड की जरूरत है। इस कारण वोडाफोन ग्रुप इंडस टावर में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। 

शेयर बचने को अमेरिकी कंपनी को किया हायर

इस मसले पर वोडाफोन इंडिया और उसकी पैरेंट कंपनी से कोई जवाब नहीं आया है। वोडाफोन ग्रुप ने बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America), मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) और बीएनपी परिबा (BNP Paribas) को भारतीय शेयर बाजार में हिस्सेदारी बेचने को हायर किया है। बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

दुनिया की सबसे बड़ी टावर कंपनी है वोडाफोन की इंडस टावर

वोडाफोन ने साल 2022 में ही ऐलान किया था कि इंडस टावर में अपनी पूरी बेचेगी। बता दें, इंडस टावर दुनिया की सबसे बड़ी टावर कंपनियों में से एक है। उसके पास 2.20 लाख टावर हैं। इस सूचना के बाहर आने से वोडाफोन-आइडिया के शेयर में उछाल आया है। शेयर 4.11 फीसदी उछलकर 16.73 रुपए पर क्लोज हुआ। इंडस टावर का शेयर 0.37 फीसदी उछलकर 340.75 रुपए पर बंद हुआ। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵