back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वोडाफोन की 9.8 प्रतिशत हिस्सेदारी यूएई की एतिसलात ने खरीदी

दुबई, 15 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एतिसलात ने वोडाफोन की 9.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 4.4 अरब डॉलर में खरीदी है। एतिसलात को अब ईएंड के नाम से जाना जाता है। द नेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक एतिसलात ने वोडाफोन के करीब 2,766 लाख शेयर खरीदे हैं। उसने शुक्रवार को बाजार बंद होते वक्त वोडाफोन के शेयरों की कीमत से 10 गुना प्रीमियम पर ये शेयर खरीदे। वोडाफोन में अब सबसे बड़ा शेयरधारक एतिसलात हो गया है। एतिसलात के सीईओ हातिम दौवीदार ने कहा कि यूरोप और अफ्रीका में वोडाफोन डिजिटल कम्युनिकेशन के क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक है। इस निवेश के जरिये एतिसलात वैश्विक दूरसंचार बाजार में विस्तार की कोशिश कर रही है। एतिसलात अबू धाबी आधारित है और इसकी स्थापना 1976 में हुई। यह यूएई की सबसे पुरानी दूरसंचार कंपनी है। दुनिया के करीब 16 देशों में इसका कारोबार फैला हुआ है। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵