back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paytm Payments Bank Deadline: आज के बाद पेटीएम की कौन-सी सेवाएं जारी रहेंगी, कौन होंगी बंद, जानें यहां

Paytm Service Deadline : RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के ऊपर 15 मार्च यानी आज से नई जमा या टॉप-अप स्वीकार करने पर रोक लगाई है। RBI ने प्रश्नों (FAQ) का सेट भी जारी किया था।

नई दिल्ली, रफ्तार। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के ऊपर 15 मार्च से नई जमा या टॉप-अप स्वीकार करने पर रोक लगाई है। RBI ने प्रश्नों (FAQ) का सेट भी जारी किया था। उसमें कहा गया है कि कि 15 मार्च के बाद सेवाओं में परिवर्तन और ग्राहकों को किन बातों का ध्यान रखना है।

वे सेवाएं जो उपलब्ध रहेंगी

फंड तक लगातार पहुंच: अकाउंट होल्डर मौजूदा राशि को मैनेज कर सकते हैं। पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

रिफंड-कैशबैक

अभी भी यूजर रिफंड, कैशबैक एवं अन्य क्रेडिट पा सकते हैं। उसमें भागीदार बैंकों से स्वीप-इन ट्रांजेक्शन या ब्याज भुगतान शामिल हैं।

ऑटोमैटिक पेमेंट और सब्सक्रिप्शन

बिल पेमेंट को ऑटोमैटिक विड्रॉल अकाउंट में बैलेंस राशि रहने तक जारी रहेगी। ओवर-द-टॉप (OTT) सेवाओं के लिए सब्सक्रिप्शन शुल्क उपलब्ध राशि के अधीन, यूजर के खाते से खुद काट लिया जाएगा।

ईएमआई का पेमेंट

लोन चुकाने के लिए ऑटोमैटिक डेबिट अकाउंट की शेष राशि समाप्त होने तक जारी रहेगी।

वॉलेट ट्रांजेक्शन

अब भी यूजर अपने पेटीएम वॉलेट में मौजूदा राशि को दूसरे वॉलेट या बैंक खाते में खर्च कर सकेंगे। उसे निकाल या ट्रांसफर कर सकते हैं।

FASTag पेमेंट

FASTag यूजर वर्तमान वॉलेट बैलेंस तक टोल पेमेंट के लिए टैग का इस्तेमाल कर सकेंगे। वैसे, 15 मार्च के बाद FASTag वॉलेट में टॉप-अप करना संभव नहीं रहेगा।

टॉप-अप या वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर लें

पेटीएम वॉलेट में यूजर टॉप-अप या पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

वॉलेट में अन्य व्यक्ति से पैसे लेना

वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करना या अन्य व्यक्ति से फंड लेना प्रतिबंधित है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक में पैसे ट्रांसफर करें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में पैसा जमा करना प्रतिबंधित है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में वेतन समेत कोई भी क्रेडिट नहीं किया जा सकता है।

सब्सिडी या डायरेक्ट बेनिफिट का ट्रांसफर

यूजर को पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में सब्सिडी या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर नहीं ले सकेंगे। UPI/IMPS के जरिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करना प्रतिबंधित है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.25% पर बरकरार; EMI फिलहाल जितनी थी उतनी ही रहेगी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कोई...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵