back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ayushman Card : किन लोगों का नहीं बनता आयुष्मान कार्ड? जानिए आवेदन से पहले ये जरूरी शर्तें

भारत सरकार जरूरतमंद लोगों के लिए 'प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना' चला रही है। जिसमें आयुष्मान कार्ड से प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, कुछ राज्य सरकारों द्वारा और कुछ केंद्र सरकार की ओर से। इन योजनाओं का मकसद जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना भी इन्हीं में से एक खास योजना है, जिसे केंद्र सरकार संचालित करती है। इस योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है और इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। 

इस योजना में शामिल होने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना जरूरी होता है, क्योंकि इसी कार्ड के जरिए अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते? अगर आप भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि आप इसके पात्र हैं या नहीं। आइए जानते हैं, किन लोगों को आयुष्मान कार्ड नहीं मिल सकता।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? 

आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आयुष्मान भारत योजना की मोबाइल ऐप या फिर आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। वहां आपकी पात्रता की जांच, दस्तावेजों का सत्यापन और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका आवेदन सबमिट कर दिया जाता है।

आयुष्मान कार्ड से क्या लाभ मिलेगा? 

यदि आपने आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है, तो आपको प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त होगा। कार्डधारक इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में 5 लाख रुपये तक का इलाज बिना किसी खर्च के करवा सकते हैं। इस योजना का खर्च पूरी तरह से सरकार द्वारा वहन किया जाता है। आप इसे उन सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इस योजना के तहत पंजीकृत हैं।

किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

– जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं।

– जो आर्थिक रूप से कमजोर या गरीब वर्ग से संबंध रखते हैं।

– जो PF (प्रोविडेंट फंड) के सदस्य नहीं हैं।

– जिन्हें ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) का लाभ नहीं मिलता और अन्य ऐसे परिवार जो राष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। 

कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं होते?

– जिनके पास सरकारी नौकरी है।

– जिनके पास पक्का मकान है।

– जो आयकर (टैक्स) देते हैं।

– जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है और ऐसे अन्य लोग जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं।

यहां चेक करें अपनी पात्रता

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर अपनी पात्रता जांच सकते हैं। यहां आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य हैं या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

हुनर को मिलेंगे पंख: पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को लोन और प्रशिक्षण का सहारा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵