नई दिल्ली/रफ्ताक डेस्क। पिछले कारोबारी हफ्ते से ही जोमैटो के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को जब शेयर बाजार खुला तो जोमैटो के निवेशकों का सिर घूम गया। बाजार खुलते ही जोमैटो के शेयर में 11 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। वित्त वर्ष दिसंबर की क्वाटर्ली रिपोर्ट आने के बाद से ही इसमें गिरावट का सिलसिला लगातार बना हुआ है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मैक्वायरी ने अभी इसमें और गिरावट की संभावना जताई है। इसके रेट 130 रुपये तक गिरने की संभावना है।
तिमाही में कंपनी को हुआ 57 प्रतिशत का घाटा
बीते वित्त वर्ष में जोमैटो का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 138 करोड़ रुपये रहा था जबकि मौजूदा वित्त वर्ष में इसमें 57 प्रतिशत की गिरावट आई है। जोमैटो का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट गिरकर केवल 59 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के नुकसान की वजह यह भी रही कि कंपनी ने डिस्ट्रिक्ट ऐप लॉन्च किया था जिसकी मार्केटिंग में भारी मात्रा में खर्चा हुआ है। ब्लंकिट का घाटा भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कंपनी ब्लिंकिट का विस्तार तेजी से कर रही है। कंपनी CEO दीपिंदर गोयल ने लक्ष्य रखा था कि साल 2026 के दिसंबर महीने तक ब्लिंकिट के 2 हजार स्टोर खोले जाएंगे। हालांकि अब इस लक्ष्य की अवधि घटाकर साल 2025 तक कर दी गई है।
एक्सपर्ट्स क्या अनुमान जता रहे हैं
जिन निवेशकों ने शेयर खरीद रखे हैं उनका पूरा ध्यान एक्सपर्ट्स ओपिनियन पर है। ब्रोकरेज हाउस मैक्वायरी ने जोमैटो के शेयर का भाव 130 रुपये के लेवल तक जाने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा जेफरीज में कहा कि जोमैटो के शेयरों को होल्ड रखा जा सकता है। इसके टारगेट प्राइज में 20 रुपये की गिरावट के साथ इसके रेट 275 से 255 रुपये पर रखा है। नोमुरा का अनुमान है कि शेयरों को बाय किया जा सकता है जिसके रेट 290 तक पहुंचने की संभावना है।




