back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई रुकने का नाम नहीं, बॉक्स ऑफिस पर लगातार गदर, फिल्म को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का जलवा बरकरार है। इस फिल्म को रिलीज हुई आज 13 दिन हो गए हैं और आज भी इसकी कमाई में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। फिर मैं अपनी रफ्तार पकड़ी हुई है और सिनेमा घरों में दर्शकों को काफी इंटरटेन कर रही है।सोमवार को जहां फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई थी, वहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया है। तो चलिए इसका टोटल कलेक्शन जानते हैं।

कैसा रहा धुरंधर 2 का जलवा

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।पहले पार्ट की तुलना में यह फिल्म सिर्फ 11 दिनों में ही ज्यादा कमाई कर चुकी है और अब वैश्विक स्तर पर रुपये 1500 करोड़ के आंकड़े को पार करने के कगार पर है। ऐसे में तो चलिए 13 दिन में इस फिल्म में क्या कमाल दिखाया है उसके बारे में जानते हैं।

वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, धुरंधर 2 ने अब तक वैश्विक सकल संग्रह में रुपये 1,435.41 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. इसमें भारत का योगदान रुपये 1,077.41 करोड़ और विदेशों से रुपये 358 करोड़ रहा. नेट कलेक्शन रुपये 899.92 करोड़ है, जो 267,853 शो में कमाया गया। दूसरे मंगलवार को फिल्म ने रुपये 33.22 करोड़ ग्रॉस और रुपये 27.75 करोड़ नेट कलेक्शन कमाया।

इन फिल्मों को दी मात

इस फिल्म ने 13 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ पहले पार्ट ‘धुरंधर’ को ही पछाड़ सबसे बड़ी हिंदी नेट ग्रॉसर मूवी बन गई है। फिल्म ने पुष्पा 2 और स्त्री 2 तक को पछाड़ दिया है। इस फिल्म ने जवान, केजीएफ 2, आरआरआर को पछाड़ दिया है।

धुरंधर 2 के बारे में

‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ की बात करें तो आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी अहम किरदार में हैं। पहले पार्ट में जहां अक्षय खन्ना थे, वहीं दूसरे पार्ट में उनकी मौजूदगी नहीं थी। इस फिल्म ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵