back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

जिन छात्रों ने CBSE 10th-12th की परीक्षा दी है उनका रिजल्ट अप्रैल के अंत में या मई महीने की शुरुआत में आ सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। छात्रों के साथ साथ उनके माता पिता की धड़कने बढ़ी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड के नतीजे अप्रैल के अंत से मई के बीच जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट (CBSE 10th-12th Result) जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकेंगे।

कैसे चेक करें CBSE 10th-12th Result 2026

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें
  • इन तरीकों से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल न रही हो, तो छात्र अन्य विकल्पों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं:

SMS के जरिए: तय फॉर्मेट में मैसेज भेजकर रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है
DigiLocker: यहां से मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड किए जा सकते हैं
IVRS कॉल: फोन कॉल के जरिए भी रिजल्ट की जानकारी ली जा सकती है

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

CBSE के नियम के अनुसार, छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी होता है। अगर कोई छात्र एक-दो विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका भी मिलता है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के समय घबराएं नहीं और केवल आधिकारिक वेबसाइट या प्लेटफॉर्म पर ही भरोसा करें। वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से रिजल्ट देखने में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE का नया करिकुलम लागू: 6वीं से तीसरी भाषा अनिवार्य, 9वीं-10वीं में वोकेशनल शिक्षा जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए नया करिकुलम लागू करने का फैसला लिया...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵