back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना बताए Instagram चुपचाप ट्रैक कर रहा आपकी निजी जानकारी, जानिए कौन-कौन सा डेटा हो रहा कलेक्ट

Instagram यूजर्स की लोकेशन, सर्च हिस्ट्री और एक्टिविटी जैसे कई डेटा ट्रैक करता है। जानें कौन-कौन सी जानकारी कलेक्ट होती है और अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित कैसे रखें।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज के डिजिटल दौर में Instagram सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह यूजर्स की कई तरह की निजी जानकारी भी इकट्ठा करता है। अधिकतर लोग बिना पढ़े ही ऐप को परमिशन दे देते हैं, जिससे उनकी पर्सनल डिटेल्स तक ऐप की पहुंच आसान हो जाती है।

क्या-क्या डेटा करता है ट्रैक?

Instagram यूजर्स के स्मार्टफोन से कई तरह की जानकारी कलेक्ट करता है। इसमें आपकी लोकेशन, सर्च हिस्ट्री, ब्राउजिंग हिस्ट्री और डिवाइस से जुड़ी जानकारी शामिल होती है। इसके अलावा, ऐप पर आपकी हर गतिविधि भी ट्रैक की जाती है जैसे आपने क्या लाइक किया, किसे फॉलो किया और किस पोस्ट पर कितना समय बिताया। अगर आपने कॉन्टैक्ट एक्सेस की अनुमति दी है, तो आपके फोनबुक के नंबर भी ऐप तक पहुंच सकते हैं।

डेटा का कैसे होता है इस्तेमाल?

Instagram की पेरेंट कंपनी Meta इस डेटा का इस्तेमाल यूजर्स को बेहतर अनुभव देने और विज्ञापन दिखाने के लिए करती है। यानी आपको वही कंटेंट और विज्ञापन दिखाए जाते हैं, जिनमें आपकी रुचि हो सकती है। अगर आप किसी खास तरह का कंटेंट ज्यादा देखते हैं, तो उसी से जुड़े पोस्ट आपके फीड में ज्यादा दिखाई देने लगते हैं।

प्राइवेसी पर क्यों है खतरा?

यूजर्स की इतनी ज्यादा जानकारी ट्रैक होने से प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ जाती है। डेटा थर्ड पार्टी के साथ शेयर हो सकता है। हैकिंग या डेटा लीक का खतरा रहता है निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है यही वजह है कि बिना सोचे-समझे परमिशन देना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है।

कैसे रखें अपनी जानकारी सुरक्षित?

अगर आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें ऐप की परमिशन समय-समय पर चेक करें लोकेशन, माइक्रोफोन और कॉन्टैक्ट एक्सेस जरूरत पड़ने पर ही दें Instagram की प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर डेटा शेयरिंग कंट्रोल करें अनावश्यक ऐप एक्सेस को बंद करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी सावधानी आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप ऐप परमिशन देते समय सतर्क रहें और अपनी प्राइवेसी को प्राथमिकता दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Instagram Plus: इंस्टाग्राम ला रहा नया ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स; स्टोरी देखने का तरीका भी बदलेगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसकी पैरेंट कंपनी Meta एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵