back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बसपा को 19 साल से नहीं मिला 20 हजार से ज्यादा चंदा, ADR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए BJP को कितना मिला चंदा

ADR रिपोर्ट में खुलासा, बसपा को पिछले 19 सालों से 20,000 रुपये से ज्यादा चंदा नहीं मिला। वहीं बीजेपी और कांग्रेस के चंदे में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जानिए पूरी रिपोर्ट।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजनीति में फंडिंग को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। Association for Democratic Reforms (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, Bahujan Samaj Party को पिछले 19 सालों से 20,000 रुपये से अधिक का कोई चंदा नहीं मिला है।

19 साल से एक जैसा दावा कर रही बसपा

रिपोर्ट के अनुसार, बसपा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी यही बताया कि उसे 20,000 रुपये से अधिक का कोई दान प्राप्त नहीं हुआ। पिछले 19 वर्षों से पार्टी लगातार यही घोषणा करती आ रही है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 में राष्ट्रीय दलों को मिलने वाले चंदे में 161% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान 11,343 दानदाताओं से कुल 6,648.56 करोड़ रुपये का चंदा मिला।

बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा

बीजेपी को सबसे ज्यादा फंडिंग मिली। बीजेपी को 5,522 दानदाताओं से 6,074.01 करोड़ रुपये मिले यह अन्य सभी राष्ट्रीय दलों के कुल चंदे से 10 गुना ज्यादा है कांग्रेस के चंदे में भी बड़ा उछाल कांग्रेस को भी चंदे में बढ़ोतरी मिली है। 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपये
2024-25 में 517.39 करोड़ रुपये यानी करीब 84% की वृद्धि अन्य पार्टियों का हाल Aam Aadmi Party 27.04 करोड़ रुपये (244% वृद्धि) एनपीपी 1.94 करोड़ रुपये (1313% वृद्धि) क्या कहती है रिपोर्ट? रिपोर्ट में बताया गया है कि 2023-24 की तुलना में 2024-25 में कुल चंदे में 4,104.28 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, बीजेपी का चंदा अन्य प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, आप, माकपा और एनपीपी के संयुक्त चंदे से भी कई गुना ज्यादा रहा। बसपा द्वारा लगातार 19 साल से 20,000 रुपये से अधिक का चंदा न दिखाना सवाल खड़े कर रहा है। राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता को लेकर यह मामला अब बहस का मुद्दा बन गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵