back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Censor Board: सेंसर बोर्ड घूस लेकर फिल्में कर रही पास ! सुपरस्टार का दावा-पैसे कब-कहां दिए सबका सबूत

Allegation of Bribery on Censor Board: मुंबई सेंसर बोर्ड पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। कॉलीवुड स्टार विशाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि उनसे बोर्ड ने घूस ली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई सेंसर बोर्ड (CBFC) पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। कॉलीवुड स्टार विशाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनसे सेंसर बोर्ड ने घूस ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उपरोक्त आरोप लगाए हैं। तमिल स्टार विशाल और एस जे सूर्या स्टारर फिल्म मार्क एंटनी रिलीज की जा चुकी थी। फिल्म को हिंदी दर्शकों के लिए रिलीज करना था। इसके लिए सीबीएफसी की अनुमति जरूरी थी। आरोप है कि फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स से घूस की मांगी गई और उन्होंने घूस दी। विशाल ने ट्वीट किया और मुंबई के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई।

असल जिंदगी में ठीक नहीं भ्रष्टाचार

तमिल स्टार विशाल ने ट्वीट में लिखा-भ्रष्टाचार को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाना ठीक है, लेकिन असल जिंदगी में नहीं। मुझसे ये हजम नहीं हो रहा। खासकर सरकारी दफ्तरों और CBFC मुंबई कार्यालय में तो और बुरा हो रहा है। मेरी फिल्म मार्क एंटनी हिंदी संस्करण के लिए 6.5 लाख रुपए का भुगतान करना पड़ा…2 लेन-देन। स्क्रीनिंग के लिए 3 लाख रुपए और सर्टिफिकेट के लिए 3.5 लाख रुपए। अपने कॅरियर में कभी भी इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा था। आज फिल्म रिलीज के बाद से संबंधित मध्यस्थ #manega को भुगतान करने के अलावा विकल्प नहीं था, क्योंकि बहुत ज्यादा दांव पर लगा था। इसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में ला रहा हूं। ऐसा करना मेरे लिए नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माताओं के लिए है। ये बर्दाश्त करने लायक नहीं है। मेरी मेहनत की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई? ऐसा बिलकुल नहीं होगा। सभी के लिए साक्ष्य नीचे हैं। आशा है कि हमेशा की तरह सत्य की जीत होगी।

विशाल द्वारा साझा ट्रांजेक्शन डिटेल्स

3 लाख भेजे गए

एम. राजन

एसी नंबर 168100050300500

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड

सायन शाखा

आईएफएससी कोड-TMBL0000168

3.5 लाख भेजे

जीजा रामदास

एसी नंबर 7712615683

कोटक महेंद्र बैंक

अंधेरी पूर्व शाखा

आईएफएससी-केकेबीके0000651

कॉलीवुड में पहले रिलीज हो चुकी है फिल्म

फिल्म मार्क एंटनी 28 सितंबर को हिंदी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज के कुछ घंटे बाद स्टार विशाल ने ये खुलासा किया। बता दें ‘मार्क एंटनी’ 15 सितंबर को कॉलीवुड में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पांस मिला था। विशाल का दावा है कि वह घूस देने को मजबूर थे। उन्होंने फिल्म बनाने में बहुत पैसा लगाया था। काफी पैसे दांव पर लगे थे। वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता, इसलिए यह खुलासा करने में देरी हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵