back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बल्ले-बल्ले! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से जमकर बरसेगा पैसा, 1,00,000 रुपये जमा करें और पाएं 44,995 का फिक्स रिटर्न, जानिए कैसे?

पोस्ट में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की ड्यूरेशन के लिए एफडी अकाउंट खुलवाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस में एफडी अकाउंट को टाइम डिपोजिट के नाम से जाना जाता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नौकरीपेशा लोग हों या बिजनेसमैन, सभी FD, RD और TD जैसी सुरक्षित स्कीम पर भरोस करते हैं जिसमें गारंटीड रिटर्न मिलना तय है। पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही स्कीम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। हम बात करेंगे TD की जो बिल्कुल बैंक एफडी की तरह ही होती है। इस स्कीम के लिए पोस्ट ऑफिस को चुनना इसलिए भी फायदे का सौदा साबित होता है क्योंकि इसमें देश के बड़े बैंको के मुकाबले मिलने वाली ब्याज दर ज्यादा है। पोस्ट ऑफिस की एक टीडी स्कीम ऐसी भी है, जिसमें आप सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 44,995 रुपये का बंपर ब्याज कमा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

अगर आप भी निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल के लिए टीडी खाता खुलवाने जा रहे हैं तो यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित होने वाला है। डाकघर का टीडी खाता बिल्कुल बैंकों के एफडी खाते की तरह ही होता है, जिसमें आपको मैच्यॉरिटी पर फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। चूंकि पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स का कंट्रोल केंद्र सरकार के हाथ में होता है इसलिए निवेशकों का इसपर भरोसा बढ़ जाता है और फिक्स ब्याज मिलता ही है। डाकघर 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

1 लाख रुपये जमा करने पर मिल रहा है हजारों रुपये का रिटर्न

फाइनेंशियल ईयर खत्म होने को है। 1 अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ अगर आप भी निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। 5 साल की टीडी कराने पर आपको मैच्योरिटी के समय 44,995 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। इतना ब्याज मौजूदा समय में कोई भी बैंक नहीं दे रहा है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक समान ब्याज दर है जबकि बैंकों में उम्रानुसार ब्याज दर अलग अलग रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵