back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्पोर्टी बाइक लवर्स का इंतजार खत्म, Hero ने लांच कर दी Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नई बाइक Hero Xtreme 125R को लॉन्च कर दिया है। बाइक में दमदार इंजन और स्पोर्टी लुक है। इसकी शुरुआती कीमत 95 हजार रुपए (एक्स-शोरूम) है।

नई दिल्ली, रफ्तार। हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नई बाइक Hero Xtreme 125R को लॉन्च कर दिया है। बाइक में दमदार इंजन और स्पोर्टी लुक है। इसकी शुरुआती कीमत 95 हजार रुपए (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के अन्य बाइक के मुकाबले नई Hero Xtreme 125R अधिक स्पोर्टी और प्रीमियम है। इसमें सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और LED लाइट जैसे फीचर्स हैं। बता दें इस बाइक के बाजार में आने की लंबे समय से चर्चा हो रही थी। इसकी कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। अब बाइक आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी गई है।

125 सीसी का इंजन

हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक में 125 सीसी का नया एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है। यह 8 हजार आरपीएम पर 11.5 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। कंपनी की मानें तो ये इंजन स्मूथ पावर रेस्पांस और इंस्टेंट टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें खास इंजन बैलेंसर टेक्नोलॉजी (EBT) दी गई है। पिकअप के मामले में भी बाइक बेहद शानदार है।

5.9 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार

कंपनी अधिकारियों के अनुसार बाइक महज 5.9 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। बाइक 66 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है। इसमें i3S आइडियल स्टॉप/ स्टॉर्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। 37 मिलीमीटर का टेलेस्कोपिक फॉर्क और प्रीलोड एड्जेस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन है। बाइक के फ्रंट में 276 मिलीमी का डिस्क ब्रेक और पिछले हिस्से में ड्रम ब्रेक दिया गया है। कंपनी ने सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग (ABS) भी दिया है, जो केवल टॉप वेरिएंट में ही मिलता है।

वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम)

Xtreme 125R IBS 95 हजार रुपए

Xtreme 125R ABS 99 हजार रुपए

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...