back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह ने नीतीश को क्यों कहा- देश के PM पद के लिए मोदी जी फिक्स, UPA से INDIA बनने का भी किया खुलासा

बिहार में गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसैलाब के बीच नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद की जयघोष पंडाल के बीच चहुंओर होती रही।

मधुबनी, हि.स.। बिहार में मधुबनी जिला के झंझारपुर अनुमंडल स्थित ललित कर्पूरी स्टेडियम में गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसैलाब के बीच नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद की जयघोष पंडाल के बीच चहुंओर होती रही। गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। गृहमंत्री ने कहा कि नीतीश जी पीएम का पद खाली नहीं है। आपकी दाल वहां नहीं गलेगी, मोदी जी वहां फिक्स हैं। बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। आमजन 40 में से 40 लोकसभा सीट भाजपा को जिताएगी।

जन्माष्टमी की छुट्टी पर बिहार सरकार को घेरा

गृहमंत्री ने अमित शाह ने कहा कि बिहार सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द की तो जनता के आक्रोश के बाद वापस लिया। सभास्थल पर अगल-बगल के इलाके के 31 विधानसभा से आए हुए लोगों का मैं स्वागत करता हूं।

चंद्रयान पर देश को गौरव

मोदी सरकार ने देश के लोगों को चंद्रयान अभियान की सफलता से गौरवान्वित किया।सभी देशवासी का सर ऊंचा हुआ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 में अफ्रीकी गठबंधन को शामिल कर देश का नाम रोशन हुआ।

फिर से बिहार में जंगलराज

जी-20 में मधुबनी पेंटिंग और नालंदा का विशेष स्थान रहा। वर्तमान गठबंधन फिर से जंगलराज लायेगा।लालू जी फिर से एक्टिव और नीतीश जी इनएक्टिव हो गए हैं।

यूपीए से इंडिया बनने की भी किया खुलासा

शाह ने आश्चर्य लहजे में कहा कि यूपीए का नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी ? नाम बदलने से बिहार को सालों तक पीछे ढकलने वाले नहीं बदलेंगे। रामचरितमानस की निन्दा करने वाले, जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द करने वाले और सनातन धर्म को कई सारी गंभीर बीमारी का नाम बताने वाले सही हैं क्या ?

गुंडाराज की हुई वापसी

अमित शाह ने कहा कि लालू जी के काल में गुंडाराज की वापसी हो चुकी है। बालू माफिया घुस चुके हैं, बम बरामद हो रहे हैं। जदयू के मेल तेल और पानी के मेल जैसा है, ये एक नहीं हो सकते। तेल पानी को मैला कर देता है। आपने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंधन किया वो आपको भी डूबा देगा। अयोध्या में राममंदिर को सालों तक कांग्रेस, लालू जैसे लोगों ने रोक कर रखा। जनवरी से आप रामलाला का दर्शन भव्य मंदिर में करेंगे। इससे उनको पेट में दर्द है।मोदी जी द्वारा धारा 370 समाप्त करने पर लालू नीतीश की जोड़ी और कांग्रेस को दर्द होता है।

दरभंगा एयरपोर्ट से 16 लाख लोग कर चुके हैं यात्रा

अमित शाह ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट नरेन्द्र मोदी जी ने बनाया। यहां 16 लाख लोग पिछले एक साल में यात्रा कर चुके हैं। नीतीश जी एम्स का दिया हुआ 81 एकड़ भूमि अगर वापस नहीं ली होती तो दरभंगा में एम्स बन गया होता। नीतीश जी नए जगह के जमीन को छूकर बताएंं की यहां एम्स बनाना है। नीतीश जी के कारण 1,250 करोड़ की लागत से बनने वाला एम्स नहीं बना। नीतीश जी द्वारा ठंडे बस्ते में डाला हुआ कोशी महा सेतु बनाया। नीतीश जी आपने बिहार को 10 साल में 2 लाख दिया।

1500 करोड़ में बन रहा कोशी पर एक और पुल

मोदी जी ने 5,92,000 करोड़ 9 साल में दिया। गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु और मोकामा के राजेंद्र पुल के समानांतर पुल हम बनवा रहे हैं। 1500 करोड़ से कोशी पर एक और पुल बनवा रहे हैं। हमने 9 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया। 40 लाख लोगो को आवास व गैस दिया। पूरे देश में सभी को फ्री में कोरोना का टीका लगवाया। क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने गृहमंत्री को भव्य स्वागत किया व पेंटिंग भेंट की। दरभंगा मधुबनी सहरसा जिला के भाजपा जनप्रतिनिधि मुस्तैद दिखे।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...