back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Ajay: इजरायल से दिल्ली लाए गए नेपाल के 18 नागरिक पहुंचे अपने देश, नेपाल ने जताया भारत का आभार

Kathmandu: इजराइल के युद्धग्रस्त क्षेत्र से नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन अजय के तहत बड़ी संख्या में लोगों को भारत वापस लाए जा रहे हैं।

काठमांडू, हि.स.। इजराइल के युद्धग्रस्त क्षेत्र से नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन अजय के तहत बड़ी संख्या में लोगों को भारत वापस लाए जा रहे हैं। इनमें नेपाल के 18 नागरिक भी हैं जो दिल्ली पहुंचने के बाद नेपाल स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंच गए हैं। भारत सरकार 18 नेपाली नागरिकों को भी इजरायल के युद्धग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित वापस लेकर आई है।

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूत डॉ. शंकर शर्मा ने कहा कि दिल्ली से नेपाल तक इन लोगों को पहुंचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई। गड्डाचौकी नाका होते हुए इन नागरिकों को नेपाल वापस भेजा गया।

कंचनपुर जिले के एसपी कमल थापा- भारत सरकार के प्रति आभार

कंचनपुर जिले के एसपी कमल थापा ने भारत से आए नेपाली नागरिकों का सीमा पर स्वागत किया। थापा ने बताया कि नेपाल लौटे सभी लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

एसपी थापा के मुताबिक दिल्ली से वापस आने वालों में कुछ कैलाली और कंचनपुर के हैं, जिन्हें गाड़ी से उनके गांव भेजा गया। इसी तरह काठमांडू और आसपास के जिलों के नागरिकों को विमान से काठमांडू भेजा जा रहा है। पूर्वी क्षेत्र जैसे मोरंग, झापा जिलों के रहने वाले को भैरहवा से विराटनगर तक विमान से भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

इजरायल में 14 वर्षों तक रहने वाली नेपाल की सीता गुरूंग ने भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युद्धग्रस्त क्षेत्र से अपने नागरिकों के अलावा नेपाली लोगों को भी वापस लाकर भारत सरकार ने हमारी जान बचा ली है।

नेपाल के विदेश मंत्री ने डॉ. एस जयशंकर का आभार व्यक्त किया

नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद ने भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को संबोधित करते हुए ऑपरेशन अजय के तहत नेपाली नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया एक्स पर भारतीय विदेश मंत्री के उस पोस्ट पर नेपाल के विदेश मंत्री ने धन्यवाद दिया है, जिसमें उन्होंने नेपाली नागरिकों को इजरायल से दिल्ली लाने की जानकारी दी थी।

नेपाल के विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा कि इस संकट की बेला में नेपाली नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर सम्पूर्ण नेपाली जनता और नेपाल सरकार आभार व्यक्त करती है।

इससे पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल से भारतीय नागरिकों के साथ 18 नेपाली नागरिकों को भी दिल्ली सुरक्षित लाए जाने की जानकारी दी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘लोकल अपनाओ, राष्ट्र मजबूत बनाओ’, CM रेखा गुप्ता बोलीं- हर काम के लिए सरकार जिम्‍मेदार नही…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शिक्षकों से अपील की कि वे स्कूली बच्चों को केवल पढ़ाई...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...