back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मौसम के बदले तेवर बूंदाबांदी से किसानों के माथे पर बल, बदलीनुमा मौसम से उमस

वाराणसी,09 अप्रैल (हि.स.)। वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में मौसम का तेवर फिर बदल गया है। गुरूवार की शाम आये धूलभरी आंधी के बाद शुक्रवार को अलसुबह से बदली और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के तेवर में आये इस बदलाव को देख किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। खेतों में तैयार गेहूं की फसल की कटाई और कटे फसल को गट्ठर बांध कर खलिहान में लाने की तैयारियों में जुटे किसान भगवान से मना रहे है कि तेज बारिश न हो। बारिश हुई तो फसल खराब होने की संभावना बढ़ जायेगी। धूल भरी आंधी ने गांव के छप्पर टीन और मड़ई के साथ शहरी क्षेत्र में लगे व्यवसायिक होर्डिग, नेताओं के बैनर पोस्टर को भी नुकसान पहुंचाया। शहर और ग्रामीण अंचल में आंधी से कई जगहों पर पेड़ की डालियां भी टूट गई। चोलापुर में आंधी के कारण बिजली के तार और खंभे टूट गए। इस वजह से पूरे क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही। मौसम के बदले तेवर से पंचायत चुनावों में जुटे उम्मीदवारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम के तेवर में आये बदलाव से लगातार 40 के उपर चल रहा अधिकतम पारा भी नीचे गिर गया। पूर्वांह 11 बजे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 29 फीसदी और हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर पूर्वी इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से मौसम बदला है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही तेज हवा की संभावना भी बनी है। ऐसा मौसम अगले एक-दो दिन बने रहने की संभावना है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵