back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवेंद्र फडणवीस ने MVA नेताओं को फंसाने का दबाव बनाया था- अनिल देशमुख

अगर मेरे खिलाफ और आरोप लगाए गए तो देशमुख के खिलाफ सबूतों को सार्वजनिक कर दूंगा: फडणवीस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने तीन साल पहले उन पर महाविकास अघाड़ी के नेताओं के खिलाफ एफिडेविट फाइल करने का दबाव बनाया था। इसके पीछे उनका मकसद महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार को गिराना था।

अनिल देशमुख ने बताया कि तब फडणवीस ने एक बिचौलिये को उनके पास भेजा था और उन्हें ED और CBI जांच से मुक्त करने का लालच दिया गया था। अनिल देशमुख ने कहा कि उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था, इसी के कारण उन्हें झूठे आरोपों में फंसाकर 13 महीने जेल में रखा गया था।

फडणवीस से फोन पर हुई थी बात

उन्होंने बताया कि फडणवीस के सहायक उनके पास कई बार आए, उसने फोन के जरिए उनसे बात भी करवाई थी। तब फडणवीस ने समीक्षा के लिए उनके पास दस्तावेज भी भेजे थे। उन्हें कहा गया था कि अगर अजित पवार नहीं तो उन्हें ठाकरे और अनिल परब के विरोध में बोलना होगा। उन्होंने इसे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के मामले से भी जोड़ा जिन्होने पूर्व मंत्री पर धन उगाही का आरोप लगाया था।

फडणवीस ने किया विरोध, बोले-आरोप झूठे

हालांकि फडणवीस ने इस आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि देशमुख की खुद की पार्टी के पास उनके खिलाफ ऑडियो-विजुअल सबूत हैं और अगर उन्होंने झूठे आरोप लगाए तो उन सबूतों को सार्वजनिक करने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा।

 

 अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

 

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई के लिए अगले 48 घंटे अहम, राज्‍य में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, आज भी अलर्ट जारी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र के राजधानी मुंबई और राज्‍य के कई इलाको में पिछले 24 घंटो में लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों...
spot_img

Latest Stories

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵