back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन युद्ध रोकने का प्रस्ताव UN में हुआ पारित, अमेरिका ने प्रस्ताव के विरोध में रूस का दिया साथ

यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र में पेश किए गए प्रस्ताव पर अमेरिका और रूस एक साथ खड़े नजर आए। अमेरिका में आया यह बदलाव यूरोपीय पक्ष से अलग होने का संकेत देता है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसे लेकर हुए मतदान में जहां भारत ने हिस्सा ही नहीं लिया तो वहीं अमेरिका ने इस प्रस्ताव के खिलाफ रूस के पक्ष में मतदान किया। 

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र में पेश किए गए इस प्रस्ताव में तनाव कम करते हुए यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान करने का आह्वान किया गया था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 93 देशों ने मतदान किया। जिसमें जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और जी7 (अमेरिका को छोड़कर) जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। रूस, अमेरिका, इजरायल और हंगरी सहित 18 ने इस प्रस्‍ताव के खिलाफ वोट डाले।

पहली बार अमेरिका ने चुना अलग रास्‍ता 

यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र में पेश किए गए प्रस्ताव पर अमेरिका और रूस एक साथ खड़े नजर आए। ध्यान देने वाली बात है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बीते तीन सालों में अमेरिका हमेशा यूरोपीय देशों के साथ मतदान करता था। यह पहली बार है जब उसने अलग रास्ता चुना है। अमेरिका में आया यह बदलाव यूरोपीय पक्ष से अलग होने का संकेत देता है। यह अमेरिकी नीति में एक बड़ा बदलाव भी दर्शाता है।

यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी की मांग

यूएनजीए हॉल में यह प्रस्ताव पारित हुआ और सदस्य देशों ने प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने का स्वागत किया। इसमें आक्रमण के 3 साल पूरे होने पर यूक्रेन से सभी रूसी सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग भी की गई है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मसौदा प्रस्ताव पर अमेरिकी मिशन की अंतरिम प्रभारी राजदूत डोरोथी शिया ने कहा कि पिछले प्रस्तावों में मांग की गई है कि रूस यूक्रेन से अपनी सेना वापस ले, लेकिन प्रस्ताव युद्ध को रोकने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘यह बहुत लंबे समय से चल रहा है और यूक्रेन, रूस और अन्य स्थानों के लोगों को इसकी बहुत अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵