back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Christmas 2024: सुनीता विलियम्स और उनके साथियों ने अंतरिक्ष से भेजी क्रिसमस की शुभकामनाएं

Christmas 2024: अंतरिक्ष में भी क्रिसमस का जश्‍न देखने को मिला,सुनीता विलियम्स ने धरती पर मौजूद सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । NASA की अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल सुनीता विलियम्स और उनके साथी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से Christmas Wishes भेजी हैं। क्रिसमस के मौके पर नासा ने सुनीता विलियम्स, डॉन पेटिट, निक हेग और बुच विल्मोर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है, जिसमें अंतरिक्ष से धरती पर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।

अंतरिक्ष में क्रिसमस की तैयारियां

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एस्ट्रोनॉट्स ने सांता क्लॉज की लाल टोपी पहनी हुई है। वहीं अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल न होने के कारण उनकी टोपी हिलती और हवा में तैरती नजर आ रही है। वीडियो में सुनीता विलियम्स के बाल भी हवा में उड़ते दिखे, जिससे यह वीडियो और भी दिलचस्प लग रहा है। अंतरिक्ष यात्रियों के द्वारा क्रिसमस को खास तरीके से मनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। 

शुभकामनाओं का संदेश

आज क्रिसमस देश-दुनिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। एस्ट्रोनॉट्स ने अपने परिवार, दोस्तों, और नासा की टीम को इस मौके पर खास तरीके से क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। वहीं इस बीच सुनीता विलियम्स ने कहा, “मुझे क्रिसमस की तैयारियां और परिवार के साथ छुट्टियां मनाना बहुत अच्छा लगता है।” अन्य एस्ट्रोनॉट्स ने मिशन को सफल बनाने में सहयोग करने वाली नासा की टीम और धरती पर मौजूद सभी को धन्यवाद देते हुए कहा, “हम आपके त्याग को सलाम करते हैं और क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं।”

सभी के लिए शुभकामनाएं

वीडियो के अंत में सुनीता विलियम्स और अंतरिक्ष की टीम ने सामूहिक रूप से शुभकामनाएं दी, कहा- “हमारी ओर से सभी को मैरी क्रिसमस।” अंतरिक्ष से यह संदेश न केवल एक सफल मिशन को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि उत्‍सव के मौके पर खुशी और अपनत्‍व की भावना हर जगह मौजूद है, चाहे वह धरती हो या अंतरिक्ष।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘चांद पर जाना चाहती हूं, लेकिन पति जान ले लेंगे! जानिए भारत यात्रा पर सुनीता विलियम्स ने ऐसा क्यों कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। NASA की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने दिवंगत अंतरिक्ष यात्री...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...