back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विनेश फोगाट के वकील ने CAS के फैसले से पहले रखी अपनी राय

Vinesh Phogat: कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS) अब इस मामले में अपना फैसला 13 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे तक सुनाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट के साथ साथ सभी भारत के नागरिकों को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS) के फैसले का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। दरअसल भारतीय महिला पहलवान को पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्वर्ण पदक मैच के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था, क्योंकि उनका वजन मात्र 100 ग्राम बढ़ गया था। जिसके बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट और पूरे भारत के नागरिकों में इस फैसले के खिलाफ नाराजगी थी।

CAS ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है

इसको लेकर भारत ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS)में महिला खिलाडी विनेश फोगाट को 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्वर्ण पदक मैच से अयोग्य घोषित करने को लेकर एक याचिका डाली थी। वहीं महिला पहलवान विनेश फोगाट का यह केस कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS)में लड़ने वाले उनके वकील विदुषपत सिंघानिया ने जानकारी दी है कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS)ने इस मामले में अपनी फैसला सुनाने की समय सीमा(24 घंटे) को 1 से अधिक बार बढ़ा दिया है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS) ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS) इस मामले में महिला पहलवान विनेश फोगाट के पक्ष में एक ऐतिहासिक फैसला सुना सकता है।

CAS इस मामले में अपना फैसला 13 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे तक सुनाएगा

महिला पहलवान विनेश फोगाट के वकील विदुषपत सिंघानिया ने सभी भारतीयों से विनेश फोगाट के लिए प्रार्थना करने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि विनेश फोगाट जरुर पदक जीतेंगी, अगर वह यह पदक नहीं भी जीत पाती हैं तो भी वह एक बड़ी विजेता हैं। बता दें कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS) अब इस मामले में अपना फैसला 13 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे तक सुनाएगा। सभ भारतीय नागरिकों की इस फैसले पर नजर बनी हुई है।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Khel Ratna Awards: मनु भाकर ने साधा खेल रत्न पर निशाना, डी गुकेश और हरमनप्रीत सिंह भी होंगे सम्मानित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर को मिलेगा खेल रत्न। इसके अलावा हाल ही में शतरंज विश्व चैंपियन...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...