back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024: आज नीरज चोपड़ा पर टिकी रहेंगी भारतीयों की निगाहें, पाकिस्तान के नदीम से होगी कड़ी टक्कर

आज पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के नदीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आज रात 11.55 मिनट पर खेल स्टार्ट होगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत के गोल्डन बॉय अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए उतरेंगे। जेवलिन थ्रो में भारत का डंका बजाने वाले नीरज चोपड़ा का आज रात 11.55 मिनट पर मैच है। करोड़ों भारतीय इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि इस ओलंपिक में भारत की झोली में अभी तक एक भी गोल्ड नहीं आया है। आज 140 करोड़ भारतीयों का नीरज चोपड़ा पर निगाहें टिकी रहेंगी।

पाकिस्तान से होगा भारत का मुकाबला

इस फाइनल के अंदर भी एक फाइनल होने वाला है। क्योंकि इस फाइनल मुकाबले में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान के अरशद नदीम रहेंगे। जब से मुकाबले में पाकिस्तान आया है। सोशल मीडिया पर लगातार इसपर चर्चाएं की जा रही हैं। लोग तरह-तरह के मीम शेयर कर रहे हैं।

नीरज चोपड़ा को मिल सकती है कड़ी टक्कर

बता दें कि इस बार के फाइनल में नीरज चोपड़ा को काफी टक्कर मिल सकती है। क्योंकि शीर्ष तीन एथलीटों ने क्वालीफिकेशन राउंड में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें से दो रिकॉर्ड भारतीय उप महाद्वीप ने बनाया है। पहला रिकॉर्ड नीरज चोपड़ा ने बनाया। नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर भाला फेंककर पहले पायदान पर रहे। तो वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.56 मीटर भाला फेंककर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

नदीम, नीरज चोपड़ा से ज्यादा दूर तक फेंक चुके हैं भाला

बता दें कि पाकिस्तान के अरशद भारतीय चैंपियन नीरज से काफी बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं। साल 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तानी एथलीट ने 90.18 मीटर दूर भाला फेंककर पूर्व चैंपियन एंडरसन पीटरसन को पछाड़ दिया था। 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में नदीम ने सोना जीता था। वहीं नीरज चोपड़ा आजतक 90 मीटर की बाउंड्री को छू नहीं सके हैं। नीरज चोपड़ा के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर रहा है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

टोक्यो वर्ल्ड एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में फाइनल में जगह बनाई, अरशद नदीम से होगा मुकाबला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया है। जहां बुधवार...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...