back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीरज की जीत से पूरा देश खुश है : नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर राजनाथ सिंह

जिसने गोल्ड जीता है वो भी मेरा बच्चा है, मैं सिल्वर से खुश हूं: नीरज चोपड़ा की मां

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक्स में शुक्रवार को जैलवीन थ्रो में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल जीत गए हैं। देश भर से लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि असाधारण एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों के जैवलीन थ्रो कंपीटीशन में उनकी अद्भुत उपलब्धी और सिल्वर मेडल जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता के प्रतीक हैं। उनकी सफलता से पूरा देश खुश है।

प्रधानमंत्री ने भी नीरज को बधाई दी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है, नीरज उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं। उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वो एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

सेना की ओर से भी दी गई बधाई


भारतीय सेना की ओर से पी एक्स पर नीरज को बधाई दी है। एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा है कि सुबेदार मेजर नीरज चोपड़ा ने भारत को गौरन्वित महसूस कराया। सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय सेना उन्हें बधाई देती है।

जिसने गोल्ड जीता है वो भी मेरा बच्चा है : नीरज की मां


नीरज के परिवार के सदस्य उनकी इस जीत पर बहुक खुश हैं । उनकी मां ने कहा है कि मैं सिल्वर मेडल से ही खुश हूं। जिस बच्चे ने गोल्ड जीता है वो भी मेरा बच्चा है। बहुत कड़ी मेहनत करने के बाद लोग वहां तक पहुंचते हैं।


उत्कृष्टता को चांदी की चमक मिली:रेल मंत्री


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ”उत्कृष्टता को चांदी की चमक मिली!”


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

 

Advertisementspot_img

Also Read:

टोक्यो वर्ल्ड एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में फाइनल में जगह बनाई, अरशद नदीम से होगा मुकाबला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया है। जहां बुधवार...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...