back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश में बदतर हालातः 27 जिलों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, शेख हसीना की अवामी लीग के 20 नेताओं के शव मिले

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के 20 नेताओं की हत्या कर दी गई है, इतना ही नहीं देश के कई इलाकों में हिंदुओं पर हमले की खबरें आ रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में हालात और खराब हो गए हैं। देश के कई इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने पर मजबूर हुईं शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। खबरों के मुताबिक, अब तक अवामी लीग के 20 नेताओं के शव मिल चुके हैं और कई जिलों में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं।

अवामी नेता और उनके परिजन की हत्या



आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, अवामी लीग के जिन नेताओं की हत्या हुई है, उनके परिवार वालों की भी हत्या कर दी गई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के घरों और बिजनेस ऑफिसेस में भी तोड़-फोड़ की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा हिंसा सतखिरा और कुमिला में हुई है। यहां क्रमशः 10 और 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। 

हिंदुओं पर हिंसा, फेमस सिंगर का घर फूंका



बांग्लादेश के चर्चित लोक गायक राहुल आनंद के ढाका स्थित घर पर भी उपद्रवियों ने तोड़-फोड़ की है। उनके घर में आगजनी की गई है और काफी सामान घर से लूट लिया गया है। राहुल आनंद लोकगायक होने के साथ-साथ कल्चरल एक्टिविस्ट भी हैं और उनका घर 140 साल पुराना है। राहुल आनंद का घर संगीत से जुड़े लोगों के लिए एक ठिये की तरह था जहां सालभर म्यूजिक से जुड़े इवेंट्स होते रहते थे। सितंबर, 2023 में जब फ्रांस के राष्ट्रपति एमैन्युएल मैक्रों बांग्लादेश आए थे तो वो राहुल आनंद से मिलने उनके घर तक गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल आनंद, उनकी पत्नी और उनका बेटा फिलहाल सुरक्षित स्थान पर हैं। राहुल आनंद के घर पर हुई हिंसा उन कई हमलों में से एक है जो बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के 27 जिलों से हिंदुओं पर हमले की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि वहां बड़े पैमाने पर मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है।

बैंकिंग व्यवस्था प्रभावित

बांग्लादेशी समाचार वेबसाइट डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा की कमी की वजह से बांग्लादेश में बैंकिंग व्यवस्था चौपट हो गई है। मंगलवार को बैंक्स खुले थे लेकिन संवेदनशील इलाकों में बैंक बंद रखे गए। वहीं, सुरक्षा की कमी की वजह से छोटे ब्रांचों तक बैंकों ने पैसे नहीं पहुंचाए। बता दें कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से बांग्लादेश में लूटपाट, तोड़फोड़, आगजनी की हिंसा बढ़ गई है। डेली स्टार की एक और रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश बैंक के सैकड़ों कर्मचारियों ने बैंक के गवर्नर ऑफिस पर धावा बोल दिया। इन कर्मचारियों की मांग थी कि बैंक में जितने भी गवर्नर, डिप्टी गवर्नर और बैंकिंग एडवाइज़र कॉन्ट्रैक्ट पर हैं उनका इस्तीफा लिया जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि ये लोग लूटपाट को बढ़ावा दे रहे हैं।

दूसरी तरफ देशभर में, खासकर राजधानी ढाका में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर का ट्रैफिक स्टूडेंट्स और स्काउट्स संभाल रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में सियासी सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान की ऐतिहासिक ताजपोशी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान आज...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵