नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन आज भारत की झोली में फिर एक मेडल आया है। दो दिन पहले देश को पहला मेडल दिलाने वालीं मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल लाया। इन दोनों खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक हासिल किया। दोनों ने 16-10 से मैच जीत लिया।
आज एक और मेडल की उम्मीद
शूटिंग में भारत को आज एक और मेडल मिल सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में गोल्ड पर निशाना साधने वालीं श्रेयसी सिंह आज ओलंपिक में निशाना लगाएंगी। पूरे देश को उनसे मेडल की उम्मीदें हैं।
मनिका बत्रा पहुंची टेबल टेनिस के प्री-क्वार्टन फाइनल
मनिका बत्रा ने कल देर रात राउंड ऑफ 32 मैच में फ्रांस की पृथिका पावाडे को हराकर पेरिस ओलंपिक टेबल टेनिस वीमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मनिका ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। दुनिया में मनिका की 28वीं रैंकिंग है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





