back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup जीतने पर रोहित शर्मा ने खाई पिच की मिट्टी, ट्रॉफी लेने रोबोटिक स्टाइल में पहुंचे, देखें Video

T20 World Cup 2024 Final IND vs SA : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद पिच की मिट्टी खाई। उनका यह वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया वर्ल्ड कप विजेता बनी। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता। इस जीत के बात भारतीय खिलाड़ी बेहद इमोशनल हो गए। खासकर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या खुशी से रो पड़े। चैंपियन बनने के बाद रोहित सबसे पहले अपनी फिल्डिंग प्लेस पर ही लेट गए और मैदान पर हाथ मारने लगे। इसके बाद तिरंगे को मैदान पर गाड़ दिया। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने पिच की मिट्टी भी खाई। फिर जब ट्रॉफी लेने के लिए उन्हें बुलाया गया तो वह रोबोटिक स्टाइल में पहुंचे। इन इमोशनल मोमेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर रखा था पैर


आईसीसी (ICC) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मेंरोहित पिच की मिट्टी खाते दिख रहे हैं। ऐसा करके उन्होंने इस पल को यादगार बना दिया। रोहित की इस सेंटीमेंट पर कई तरह के कमेंट आए। कई यूजर्स ने कहा कि यह शख्स वाकई में ट्रॉफी का हकदार है। हम भारतीय ही किसी भी क्रिकेट ट्रॉफी के हकदार हैं। एक वो थे (ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी), जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने के बाद ट्रॉफी के ऊपर पैर रखा था। 

https://twitter.com/ImTanujSingh/status/1807249284263481686

रोहित-कोहली ने लिया संन्यास, हार्दिक रो पड़ेरोहित और विराट ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। लिहाजा दोनों खिलाड़ियों के यह पल और ज्यादा यादगार हो गया। रोहित की अगुआई में इंडिया ने यह खिताब जीता है। जीत के बाद हार्दिक पांड्या बुरी तरह रोते दिखे। रोहित ने पांड्या को मैच का आखिरी दिया था। उन्होंने अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और अपनी टीम को जीत दिला दी। इंडिया की जीत में पांड्या के साथ सूर्यकुमार यादव की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने बहुत मुश्किल परिस्थिति में शानदार कैच लपका। यह कैच जीत में अहम साबित हुआ। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली की लगेगी लॉटरी? जानिए एक मैच में कितने मिलेंगे पैसे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...