back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश से किसका फायदा? सेमीफाइनल का सीन आज होगा साफ

IND vs AUS, T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का बड़ा मैच आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मुकाबला सेंट लूसिया में होना है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की एक टीम की एंट्री आज पक्की हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया और भारत में रात आठ बजे से मुकाबला है। यह मैच सेंट लूसिया स्थित डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। फिलहाल इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया अजेय है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल है। उन्हें आज हर हाल में भारत को शिकस्त देनी होगी, नहीं तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। हालांकि इसके लिए बांग्लादेश से अफगानिस्तान की हार नहीं होनी जरूरी है। 

51% बारिश की संभावना

बहरहाल, आज सेंट लूसिया में बारिश की संभावना है। वहां के समयानुसार सुबह 10 बजे (मैच से आधे घंटे पहले) 51% बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश के चलते मैच रद्द होने पर ऑस्ट्रेलिया को नुकसान होगा। दरअसल, बारिश होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और ऑस्ट्रेलिया के तीन अंक हो जाएंगे। बांग्लादेश को अफगानिस्तान हराता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और वह भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। बारिश की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में जाने का एक रास्ता है-बांग्लादेश द्वारा अफगानिस्तान को हरा दिया जाए। ऐसे में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के दो-दो अंक रह जाएंगे और भारत (5 अंक) और ऑस्ट्रेलिया (3 अंक) सेमीफाइनल में दाखिल हो जाएंगे। 

सुपर-8 में रिजर्व डे नहीं

बता दें, सुपर-8 का कोई मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो उसका रिजर्व डे नहीं होता। पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे होगा। दूसरे सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं होगा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

कप्तान मिशेल मार्श , ट्रेविस हेड, एश्टन एगर, पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

भारतीय टीम

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, मो. सिराज।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs AUS: बारिश से धुला पांचवा टी20 मैच, 2-1 से टीम इंडिया के नाम हुई सीरीज

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांचक आखिरी मुकाबला शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिस्बेन...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵