back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

South Africa Beat West Indies : वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका, England की भी एंट्री

SA vs WI Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में आज दो टीमों की एंट्री हो चुकी है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने अगले स्टेज में अपनी जगह पक्की की है। आज भारत भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 10वें सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। दूसरी ओर मेजबान टीम वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सुपर-8 के ग्रुप-2 से साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची है। टॉप पर रहने के कारण अफ्रीका पहले और फिर इंग्लैंड ने सेमीफाइल में एंट्री मारी। अगर, आज के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत हरा देता है तो टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

16.1 ओवर में ही अफ्रीका ने हासिल किया लक्ष्य

आज के मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदाबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाया था। बारिश होने से डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन ओवर कम किए गए, जिसके बाद साउथ अफ्रीका को 17 ओवर में 123 रनों का लक्ष्य मिला। अफ्रीका ने 16.1 ओवर में ही 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

तबरेज शम्सी बने प्लेयर ऑफ द मैच

साउथ अफ्रीका टीम से तबरेज शम्सी ने 3 विकेट झटके। इस कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वेस्टइंडीज से रोस्टन चेज ने 52 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट भी लिए।

मैच में कब-क्या हुआ?

अफ्रीका का 7वां विकेट रोस्टन चेज ने मिलर के रूप में गिराया था। फिर केशव महाराज को जोसेफ के हाथों कैच कराया। महाराज ने 6 गेंदें खेलकर सिर्फ 2 रन बनाए। अफ्रीका का छठा विकेट ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में गिरा था। इससे पहले रोस्टन चेज ने डेविड मिलर को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया था। मिलर ने 14 गेंदों पर केवल 4 बना सके। 

ऐसी रही वेस्टइंडीज की पारी

वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 135 रन बनाए थे। टीम से रोस्टन चेज ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 42 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज टीम से केवल एक बड़ी साझेदारी मेयर्स और चेज के बीच हुई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। काइल मेयर्स 35, आंद्रे रसेल 15, अल्जारी जोसेफ ने नाबाद 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका टीम से तबरेज शम्सी ने 3 विकेट लपके। ऐडन मार्करम, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा को 1-1 विकेट मिलाअन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵