back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AUS vs BAN Highlights: आस्ट्रेलिया ने की टीम इंडिया की बराबरी, डकवर्थ लुईस के तह बांग्लादेश की 28 रनों से हार

AUS vs BAN, T20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 का अपना पहला मैच जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रनों से हराया।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 44वें मैच में आज ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम (DLS Method) के तहत 28 रनों से हराया। यह मुकाबला सुपर-8 में दोनों टीमों का पहला मैच था। इस मैच के दौरान कई बार बारिश ने परेशान किया। इस चलते डीएलएस के जरिए मैच का परिणाम निकाला गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने हैट्रिक लिया। वह टी-20 वर्ल्ड कप में ब्रेट ली के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। 

बांग्लादेश 8 विकेट खोकर बनाया था 140 रन

बांग्लादेश ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 स्कोर किया था। कप्तान शांतो 36 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन टीम के टॉप स्कोर रहे। ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान दो बार बारिश आ गई। पहले 7वें ओवर के दौरान बारिश शुरू हुई। इस कारण कुछ देर बाद मुकाबला शुरू हुआ। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने बिना 6.2 ओवर में कोई विकेट के नुकसान पर 64 स्कोर किया था। 

11.2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने किया 100/2 स्कोर 

फिर 12वें ओवर में फिर बारिश शुरू हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 11.2 ओवर में 100/2 स्कोर किए। इस दौरान टीम के लिए डेविड वॉर्नर ने 35 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 6 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 14 रन बनाए। इस बार बारिश बंद नहीं हुई। इस कारण ऑस्ट्रेलिया ने डीएलएस के तहत 28 रनों से जीत दर्ज की।  

बांग्लादेश की गेंदबाजी असरदार नहीं 

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने बांग्लादेशी गेंदबाज काफी बेबस दिखे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 141 रन को आसानी से चेज कर रहे थे। बांग्लादेश के स्पिनर रिशद हुसैन ने बल्लेबाजों को थोड़ा परेशान किया। नतीजतन, 2 विकेट हासिल हुए। रिशद ने ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। हेड ने 21 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रनों की पारी खेली। कप्तान मार्श 6 गेंदें खेलकर सिर्फ 01 रन बना सके। रिशद के अलावा दूसरा कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज विकेट में कामयाब नहीं रहा।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵