back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs BAN Live Score: रोहित शर्मा सस्ते में आउट, बांग्लादेशी कप्तान शांतो ने पावरप्ले में चली खास चाल

IND vs BAN: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में आज बांग्लादेश और भारत आमने-सामने हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना दूसरा सुपर-8 मैच बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगुआ में खेल रही है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने पावरप्ले में पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान रोहित शर्मा 11 गेदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। शाकिब अल हसन ने रोहित को जेकर अली के हाथों कैच कराया। दरअसल, बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हसन शांतो ने पावरप्ले में स्पिनर को लगाया है। उन्होंने पहला ओवर मेहंदी हसन और दूसरा शाकिब अल हसन को दिया।

जाकेर अली ने लपका रोहित का कैच

चौथा ओवर फिर शाकिब उल हसन ने डाला। इस ओवर में रोहित ने एक चौका और एक छक्का लगाया था। इसके बाद भी शाकिब ने गेंद की फ्लाइट में कम नहीं की। रोहित ने फिर छक्का लगाने की कोशिश की और जाकेर अली को कैच दे बैठे। रोहित ने 23 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक सिक्स जड़ा। रात 8:31 बजे तक भारत का स्कोर 77 पर एक विकेट था।

भारत की प्लेइंग-11

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जस्प्रीत बुमराह, मो. सिराज।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11

कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, विकेटकीपर लिटन दास, तंजीद हसन, जेकर अली,तौहीद ह्रदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, मेंहदी हसन, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

Team India reached Hanuman Temple: ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव, गंभीर और जय शाह ने लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम जश्न में डूबी हुई है। जीत के बाद कप्तान Suryakumar Yadav,...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...