back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup: भारत को सुपर-8 के सभी मैच जीतने होंगे, बारिश के पूर्वानुमान ने सेमीफाइनल की राह किया मुश्किल

T20 World Cup 2024 Semifinal: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला खेला जा रहा है। इस बीच बारिश के पूर्वानुमान ने सेमीफाइनल का समीकरण तोड़ा मुश्किल बना दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को अपनी स्थिति मजबूत के लिए सुपर-8 में तीनों मैच जीतने होंगे। टीम अफगानिस्तान को हरा चुकी है। भारत का तीसरा एवं आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया से होना है। इंडिया को सुपर-8 में तीनों मैच जीतने होंगे, क्योंकि टीम का सेमीफाइनल 27 जून को गुयाना में खेला जाएगा। वहां बारिश की बहुत संभावना है। मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। मतलब सेमीफाइनल रद्द हो गया तो ग्रुप में सभी मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल की टॉप टीम ही फाइनल में जाएगी।

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया

टीम इंडिया ने सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में बारबाडोस की मुश्किल पिच पर अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया था। इंडिया ने रन रेट 2.35 कर ली, लेकिन ग्रुप-1 के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को DLS के तहत 28 रनों से हराया था। टीम की जीत का अंतर से भारत से कम था, लेकिन DLS के कारण रन रेट बेहतर हो गई। ऑस्ट्रेलिया 2.47 रन रेट से प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर है।

भारत का ऑस्ट्रेलिया के साथ उठा-पटक

भारत का दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीतती है तो वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दूसरा मैच 23 जून की सुबह 6 बजे को खेलेगा। वह इस मैच को बड़े अंतर से जीतकर फिर टॉप पर आ सकती है। सुपर-8 में 2 मैच जीतकर भी भारत सेमीफाइनल में जगह बना सकता है, क्योंकि इस परिस्थिति में बांग्लादेश 2 मैच हारेगा और ऑस्ट्रेलिया ने भी अपना दूसरा मैच जीता तो अफगानिस्तान की भी दूसरी हार होगी। इसका मतलब है कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर होंगी। वह दोनों आखिरी मैच जीतकर भी 4 प्वाइंट्स तक नहीं पहुंचेंगी। दूसरी ओर भारत और ऑस्ट्रेलिया के भी 4-4 प्वाइंट्स हो जाएंगे। सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत और ऑस्ट्रेलिया 24 जून को सेंट लूसिया में एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने होंगे। मौजूद परिस्थितियों के अनुसार दोनों टीमें 2-2 मैच जीतने के बाद यह मैच खेलेंगी। यानी जो टीम सेंट लूसिया में जीतती, वह ग्रुप-1 में पहले नंबर पर फिनिश करेगी। जबकि, हारने वाली टीम दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

सुपर-8 में 8 टीमें बांटी गईं हैं 4-4 के ग्रुप

टूर्नामेंट के सुपर-8 में आठ टीमें 4-4 के 2 ग्रुप में बांटी गईं हैं। ग्रुप-1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश हैं। ग्रुप-2 में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अमेरिका हैं। दोनों ग्रुप की प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। एक सेमीफाइनल में ग्रुप-1 की टॉपर टीम की भिड़ंत ग्रुप-2 में दूसरे नंबर की टीम से होगी। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप-2 में पहले नंबर की टीम का सामना ग्रुप-1 में दूसरे नंबर की टीम से होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...